Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर महीने के अंतिम रविवार को की जाने वाली मन की बात को देशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया को लेकर दिए गए बयानों पर उन्होंने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि यह सब जनता को गुमराह करने और रॉन्ग नैरेटिव सेट करके झूठ परोसने का एक प्रयास मात्र है। विपक्षी दल देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं चुनाव आयोग और यहां तक कि हमारी सेनाओं और सर्जिकल स्ट्राइक तक पर विश्वास नहीं करते हैं।
विवरण: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर महीने के अंतिम रविवार को की जाने वाली मन की बात को देशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया को लेकर दिए गए बयानों पर उन्होंने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और अन्य राज्यों में जहां विपक्ष की सरकारें हैं या जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां जनता सब जानती है। यह सब जनता को गुमराह करने और रॉन्ग नैरेटिव सेट करके झूठ परोसने का एक प्रयास मात्र है। विपक्षी दल देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं चुनाव आयोग और यहां तक कि हमारी सेनाओं और सर्जिकल स्ट्राइक तक पर विश्वास नहीं करते हैं। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के निर्णय जब इनके पक्ष में आते हैं तो वे मान्य होते हैं और विपक्ष में आने पर वे उन पर भी आरोप लगा देते हैं। भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं के बारे में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे और 365 दिन काम करती है। हमारे सभी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहते हैं।




