Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यहाँ चले हुए कारतूस में बारूद कैसे भरेंगे अनगाइडेड मिसाइलों की दिशा कैसे तय करेंगे किस खेमे को कंट्रोल करने के लिए आए यही तो हम जानना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता यह दावा कर रहे हैं कि उनके आने से ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है। वे किसी भी विषय पर राजनीति करने की कोशिश करते हैं लेकिन असफल होते हैं। कांग्रेस अपनी आइडियोलॉजी भूल चुकी है। इनका पतन सुनिश्चित है।
विवरण: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यहाँ चले हुए कारतूस में बारूद कैसे भरेंगे अनगाइडेड मिसाइलों की दिशा कैसे तय करेंगे किस खेमे को कंट्रोल करने के लिए आए यही तो हम जानना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता यह दावा कर रहे हैं कि उनके आने से ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने अन्य राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों और राजनीतिक गतिविधियों का हवाला देते हुए तंज कसा। यह एक संवैधानिक पद है और हमेशा बहुमत या सर्वसम्मति के आधार पर निर्णय होता है। पारदर्शिता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस के समय में केवल एक चुनाव आयुक्त हुआ करते थे और अब पारदर्शिता लाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है। वे किसी भी विषय पर राजनीति करने की कोशिश करते हैं लेकिन असफल होते हैं। कांग्रेस अपनी आइडियोलॉजी भूल चुकी है। इनका पतन सुनिश्चित है। राहुल गांधी के बयानों और विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने कांग्रेस को घेरा। विपक्ष ईवीएम को अवैध और ब्लैक बॉक्स बताता है जबकि सुप्रीम कोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है कि कहीं कोई खामी नहीं है। चुनाव आयोग के कार्यों और बची हुई प्रक्रियाओं में विपक्ष को भी सहयोग देना चाहिए क्योंकि यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है।




