Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh
सद्भावना महिला संकुल स्तरीय संगठन दोनर के सहयोग से संचालित आईएफसी नर्सरी में महिला स्व-सहायता समूहों ने पौध उत्पादन से वितरण तक की पूरी जिम्मेदारी संभाली। 38 हजार 1 सौ गुणवत्तापूर्ण पौधों के उत्पादन और बिक्री से 1 लाख 15 हजार 1 सौ 50 की आय अर्जित कर महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है।

विवरण: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संचालित आईएफसी नर्सरी ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता का प्रभावी माध्यम बनी है।
महिला स्व-सहायता समूह बीज व्यवस्था, सिंचाई, देखभाल, गुणवत्ता नियंत्रण और किसानों तक पौध वितरण का कार्य स्वयं कर रही हैं। अब तक टमाटर, मिर्च, बैंगन, फूलगोभी, करेला, मुनगा, पपीता, कटहल और नारियल सहित 38 हजार 1 सौ पौधे बेचकर 1 लाख 15 हजार 1 सौ 50 की आय अर्जित की गई है।




