• Tue. May 12th, 2026
Spread the love

रायपुर, 12 अगस्त 2024

अमृत टुडे | रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार नगर निगम मुख्यालय नगर निवेष विभाग की टीम ने अभियान चलाकर राजधानी शहर में जीई रोड स्थित नगर निगम के अनुपम गार्डन महावीर पार्क में लगे अत्यंत जर्जर और पुराने युनिपोल को जनहित में जनजीवन सुरक्षा की दृष्टि से हटाने की कार्यवाही की ।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व नगर निगम नगर निवेष विभाग द्वारा शहीद भगत सिंह चैक शंकरनगर के किनारे लगाया गया अत्यंत पुराना एवं जर्जर युनिपोल को हटाने की कार्यवाही विगत दिनों की जा चुकी है।

नगर में विभिन्न 6 स्थानों पर युनिपोल लगाये गये थे जो अत्यंत पुराने एवं जर्जर हो चुके है। इन सभी अत्यंत पुराने जर्जर युनिपोल को हटाने की कार्यवाही कर उनके स्थान पर नये युनिपोल की स्थापना करने के निर्देष दिये गये है।

Leave a Reply

You Missed