• Tue. May 12th, 2026
Spread the love

रायपुर,

अमृत टुडे । रायपुर राजधानी में नहीं रुक रही है चाकूबाजी की घटनाएं। लगातार हो रहे हैं अपराधी बेलगाम। कल देर शाम फिर एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। चार से अधिक अज्ञात आरोपियों ने घायल के सीने के दाहिने ओर चाकू के दो एवं जांघ पर चोट के कारण गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

मिली जानकारी अनुसार घायल का नाम उत्तम द्विवेदी है जो कोचिंग क्लास के बाद सदर बाजार मेडीकल स्टोर से अपनी बीमार बहन की दवाई लेने जा रहा था। तभी झांकी निकलने के कारण उसने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी थी तभी चार पांच लोगों ने पहले उसके साथ गाली-गलौच मारपीट करते हुए फिर उस पर एक ने चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के T.I. चौंक बिजली आफिस के पास हुई है।

पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। आज सुबह ही पुलिस ने इस मामले के दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि युवक पर चाकू से नाबालिग आरोपी ने हमला किया था।

सोर्स : अजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply

You Missed