• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

अनुकंपा नियुक्ति के लिए जल्द आदेश जारी करने की मांग

राजनांदगांव, 19 सितंबर 2024

अमृत टुडे / अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की अध्यक्ष माधुरी मृगे ने 11 अगस्त को मुख्यमंत्री को राखी बांधने का उपहार अनुकंपा नियुक्ति के रूप में मांग रही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश भर के हजारों शिक्षक पंचायत नगरी निकाय संवर्ग के कर्मचारी दिवंगत हो गए हैं। उन दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों या परिजनों को हो रही आर्थिक कठिनाइयों का हवाला देते हुए जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है।

मृगे ने कहा कि 11 अगस्त को अनुकंपा नियुक्ति संघ ने जो राखी बांधे हैं। उसका उपहार जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति के रूप में देते हुए इसके लिए जल्द आदेश जारी करें। अनुकंपा नियुक्ति शिक्षा कर्मी कल्याण संघ दिवंगत पंचायत शिक्षा कर्मी की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे की अगुवाई में अनुकंपा संघ ने पूर्व मुख्यमंत्री राजनांदगांव विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन और अन्य मंत्री गणों से मुलाकात किये। अपनी अनुकंपा नियुक्ति के लिए जल्द आदेश जारी करवाने के लिए सभी मंत्रीगण से निवेदन किये और अपनी बात को रखते हुए मंत्रीगण से चर्चा करते हुए कहे की 307 आंदोलन में जो भाजपा सरकार ने समर्थन दिए हैं। उसे समर्थन और उस वादे को याद करते हुए तत्काल मुख्यमंत्री से चर्चा करके आदेश जारी करवाये।

विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री गण से प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे ने चर्चा की और कही की मुख्यमंत्री को 11 अगस्त को जो हम अनुकंपा संघ ने राखी बांधे हैं। उसका उपहार जल्द अनुकंपा दिलवाए और आदेश जारी करें। इस अवसर पर अध्यक्ष माधुरी मृगे, उपाध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा, सचिव अरूंधती शर्मा, सह सचिव गीता साहू, मीडिया प्रभारी अमर कुमार गुप्ता, दीपक कुमार पटेल, प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद चौबे, ज्योति जगत, महामंत्री निर्मला नायक, हिरेन्द्र वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संध्या तारक, शांति साहू, टिकेश्वरी, राजकुमारी, रुखमणी ठाकुर, तृप्ती रोहनकर, एम. रूपा, प्रमिला बघेल, शांति साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed