• Tue. Sep 22nd, 2026
Spread the love

रायपुर ,21 सितंबर 2024

अमृत टुडे । निगम ने बनियापारा से गोपियापारा मार्ग पर अचानक अस्वस्थ होकर बैठी गौमाता का त्वरित प्राथमिक उपचार सड़क पर करके पशु चिकित्सालय समुचित उपचार हेतु भिजवाया

नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा द्वारा प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर दिए गए आदेशानुसार एवं नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 के तहत महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड नम्बर 43 गोपी दास मंदिर के समीप बनियापारा से गोपियापारा जाने वाले सड़क मार्ग पर अचानक अस्वस्थ होकर बैठी गौमाता का सम्बंधित स्थल पर तत्काल पहुंचकर त्वरित प्राथमिक उपचार किया गया एवं

गौ माता को त्वरित समुचित उपचार दिलवाने तत्काल काऊ कैचर वाहन एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से शासकीय पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां पशु .चिकित्सक ने अस्वस्थ गौ माता का तत्काल उपचार किया।

Leave a Reply

You Missed