• Sun. Mar 15th, 2026
Spread the love

धमतरी, 06 नवंबर 2024

अमृत टुडे । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान(बड़ौदा आरसेटी) धमतरी द्वारा आगामी 11 नवम्बर से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

निदेशक, बड़ौदा आरसेटी अनिता टुडू ने बताया कि पूरी तरह से आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरूष आवेदन कर सकते हैं।

प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। इसके लिए आवेदकों को राशनकार्ड, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी और 4 पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में उपस्थित होने कहा गया है।

Leave a Reply