• Thu. Oct 1st, 2026
Spread the love

रायपुर, 18 नवंबर 2024

अमृत टुडे । राज्यपाल रमेन डेका आज विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एमबी ओझा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके मौलश्री विहार स्थित निवास पर गए और उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।उल्लेखनीय है की स्वर्गीय ओझा ने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युद्ध में भारत की विजय के साक्षी भी रहे।

उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण मिशनों में सभी को अपने अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम से परिचित कराया।

Leave a Reply