• Mon. Mar 30th, 2026

दुर्गा महाविद्यालय : चरण और आचरण से सफलता के नए आयाम…..

Spread the love

रायपुर, 18 नवंबर 2024

अमृत टुडे । दुर्गा महाविद्यालय में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी एवं वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा आयोजित मोटिवेशनल स्पीच एक कदम सफलता की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र अग्रवाल के द्वारा मुख्य अतिथि प्रियंका कौशल को शॉल श्रीफल भेंट कर हुई ।

अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉ सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज तक इंटरनल कंप्लेंट कमेटी के तहत कोई भी कंप्लेंट महाविद्यालय में नहीं आई है यही इस बात का सबूत है की दुर्गा महाविद्यालय में विद्यार्थी अपने अनुशासन में रहकर विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं समिति के अध्यक्ष डॉ दीपाली शर्मा ने अपने अध्यक्ष के उद्बोधन में सफलता को परिभाषित किया ।

प्रियंका कौशल ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के पांच सूत्र प्रदान किया । सहनशक्ति सामना करने की ताकत निर्णय लेने की क्षमता प रखने की योग्यता सबको साथ लेकर चलने के साथ-साथ सुनने और गोपनीयता बनाने का सामर्थ्य सबसे पहले हमें अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए कि जीवन में क्या करना चाहते हैं हमारे चरण जहां जाते हैं वहां हमारा आचरण भी अच्छा होना चाहिए चाहे वह घर हो कॉलेज हो या अन्य किसी जगह पर क्योंकि व्यक्ति की पहचान उसके आचरण से ही होती है ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ गणेश शंकर पांडे ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रगति दुबे ने किया उक्त कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉक्टर सुष्मिता , सुनीता चंसोरिया ,दिव्या शुक्ला, दिनेश तिवारी ,दीपा यादव कॉलेज के प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान की ।

Leave a Reply