रायपुर, 19 नवंबर 2024
अमृत टुडे । हमारी दुबई यात्रा के दौरान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हमें ब्यूटी वर्ल्ड मिडिल ईस्ट फ्रेगरेंस वर्ल्ड देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ जिसमें 500 से ज्यादा सप्लायर और करिबन 20 देशों के भव्य साजसज्जा युक्त स्टॉल थे। वहां जाकर पता चला कि परफ्यूम का भी इतना भव्य एग्जीबिशन लग सकता है।


हम जैसे जैसे आगे जा रहे तो हर स्टाल पहले से सुंदर ,यूनिक,ढेर सारे गिफ्ट,परफ्यूम्स पत्रक और टी कॉफी बिस्किट्स खजूर जूस पीने का पानी क्या नहीं था।

एक स्टाल में तो पूरा लेब ही था, एप्रन और कैप पहनने को दी और हमने स्वयं ही अपने लिए परफ्यूम बनाया गजब का था।


कितनी मेहनत और समय से ये अरेंजमेंट किया होगा, काबिले तारीफ है।

2 घंटे का समय कैसे बीता अवर्णनीय है और जब आने के बाद हमने देखा कि इतनी किस्म की सुंदर बॉटल्स जमा हो गई की क्या बताए।

आजकल प्रायः सभी बड़े शहरों में ऐसे एग्जीबिशन लगते है दिल्ली में प्रगति मैदान में मुंबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में अभी कुछ दिन पहले हैदराबाद में आइस्क्रीम एक्सपो भी लगा था, कितना मजा आया होगा हमने चाइना में भी अटेंड किया था।


हम ये सोचते हैं कि यहां क्या जाना लेकिन जब मौका मिले जरूर देखिए कई जगह रजिस्ट्रेशन फ्री होता है, केवल ऑन लाइन बुकिंग करना होता है।

सच कहें तो किसी टूरिस्ट प्लेस से भी सुंदर और जानकारी बढ़ाने वाला होता है।

हमें मुंबई, रत्नागिरी, साउथ और तो और अंबिकापुर से भी लोग मिले। आपको सारे सुंदर फोटोज भी भेज रही हु,जिससे आप भी आनंद ले सकेंगे।

