• Tue. Jun 30th, 2026
Spread the love

रायपुर, 06 दिसंबर 2024

राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा छत्तीसगढ के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।

उन्होंने अपने 128 वर्ष पुराने संगठन की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया और आगामी माह महासमुंद में होने वाले महासभा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि डेका को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा सहित मनोज वर्मा, द्रोण चंद्रकर, सरिता वर्मा, निरंजना चंद्राकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed