• Fri. Feb 6th, 2026

मुख्यमंत्री साय 27 दिसम्बर को स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में करेंगे शिरकत…..

Spread the love

सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल

स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में

कलेक्टर नम्रता गांधी ने तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

धमतरी 26 दिसम्बर 2024

अमृत टुडे । सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत 27 दिसम्बर को स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी के एकलव्य खेल परिसर में दोपहर 12 बजे स्वामित्व कार्ड, आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर छ.ग.राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर भोजराज नाग, विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर, विधायक धमतरी ओंकार साहू, विधायक सिहावा अंबिका मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी और महापौर नगरनिगम धमतरी विजय देवांगन उपस्थित रहेंगे।

कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग व्यवस्था, स्टॉल लगाने की व्यवस्था, पानी, बिजली इत्यादि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, नगरनिगम आयुक्त प्रिया गोयल, अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply