• Thu. Mar 19th, 2026

माय भारत पोर्टल के जरिए शॉर्ट टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम में युवा ले सकेंगे हिस्सा…..

ByPreeti Joshi

Jan 2, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंटर्नशिप, #इंटर्नशिप योजना, #इंडिया न्यूज़, #उप संभागीय निरीक्षक, #एक्सपरिमेंटल लर्निंग अपॉर्चुनिटी, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल, #धमतरी डाक उप संभाग, #न्यूजछत्तीसगढ़, #परमेश्वर कुमार साहू, #भारतीय डाक विभाग, #रायपुर डाक संभाग, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #शॉर्ट टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम, #स्कॉलरशिप, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025

धमतरी 02 जनवरी 2025

अमृत टुडे। भारत सरकार द्वारा शासन के विभिन्न विभागों में स्नातक युवाओं के लिए एक्सपरिमेंटल लर्निंग अपॉर्चुनिटी की शुरूआत की गई है, जो कि माय भारत पोर्टल (https://mybharat.gov.in) पर उपलब्ध है।

यह एक शॉर्ट टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम है। इसके अंतर्गत भारत सरकार के विभिन्न विभागों की भांति भारतीय डाक विभाग में भी इंटर्नशिप की योजना है। भारतीय डाक विभाग के छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी 6 संभागों में यह इंटर्नशिप योजना उपलब्ध है।

उप संभागीय निरीक्षक, धमतरी डाक उप संभाग परमेश्वर कुमार साहू ने बताया कि रायपुर डाक संभाग में अधिकतम 50 युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान किया जाएगा, जिसमें प्रति कार्यदिवस 4 घंटे की उपस्थिति हेतु दो हजार पांच सौ रूपये स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है।

Leave a Reply