• Thu. Mar 19th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर/छत्तीसगढ़

17 मार्च 2026 । रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय ने एक चमत्कार रच दिया है। 11 साल के बच्चे के हृदय से चिपके स्टेज-3 इनवेसिव थायमिक कैंसर को सफलतापूर्वक निकालकर डॉक्टरों ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। अब तक मेडिकल जर्नल में सबसे छोटा मरीज 12 साल का दर्ज था, लेकिन छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल ने इतिहास बदल दिया।amrittoday.in

विवरण: पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग की टीम ने यह जटिल सर्जरी अंजाम दी। विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में ड्यूल एप्रोच तकनीक से 12×8 सें.मी. का 400 ग्राम ट्यूमर निकाला गया, जो हृदय, पेरिकार्डियम, फ्रेनिक नर्व, महाधमनी, मुख्य पल्मोनरी आर्टरी, लेफ्ट एट्रियम और फेफड़ों से चिपका था। हार्ट-लंग मशीन की मदद से चार घंटे चली इस सर्जरी में आर-0 रिसेक्शन हासिल किया गया।चांपा के इस कक्षा-6 के बच्चे को 6 महीने से छाती में दर्द और सांस फूलने की शिकायत थी। अन्य अस्पतालों ने मना कर दिया, लेकिन यहां जोखिम भरी सर्जरी सफल रही। amrittoday.in

बायोप्सी में स्टेज-3 थायमिक कार्सिनोमा (टाइप-बी थायमोमा) पाया गया, उसके बाद 25 साइकिल रेडिएशन दी गई। आज बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है, स्कूल जा रहा है और छठीं की परीक्षा दे चुका है।

यह ट्यूमर आमतौर पर 40-60 साल के लोगों में होता है, बच्चों में बेहद दुर्लभ। इस केस को राष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट पेपर अवॉर्ड मिला, अब अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशन की तैयारी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने टीम को बधाई दी। अस्पताल अब छत्तीसगढ़ का प्रमुख कैंसर सर्जरी सेंटर बन चुका है।amrittoday.in

amrittoday.in

Leave a Reply