• Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की

रायपुर, 05 जनवरी 2025

अमृत टुडे । वन मंत्री केदार कश्यप कल बीजापुर में पत्रकार स्वर्गीय मुकेश चंद्राकर के निवास पहुंचे। मंत्री केदार कश्यप ने मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या पर शोक जताया।

उन्होंने चंद्राकर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि हत्या में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की गहन जांच-पड़ताल और दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पत्रकार स्वर्गीय मुकेश के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके साथ थे।

Leave a Reply

You Missed