• Thu. Feb 5th, 2026

जनदर्शन में मिले आवेदनों का समय सीमा में करें निराकरण-कलेक्टर नम्रता गांधी

Spread the love

धमतरी 14 जनवरी 2025

अमृत टुडे। जिले के शहरी और ग्रामीण सहित दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्या, मांग और शिकायत संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन किया जाता है।

इसी कड़ी में आज आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता गांधी के समक्ष लोगों ने अपनी समस्या, शिकायत और मांग संबंधी आवेदन लेकर पहुंचे,

जिसे कलेक्टर ने बारी-बारी से प्राप्त किया और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से और समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

आज जनदर्शन में कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें बंटवारा दिलाने, नामांतरण, फौती, नल कनेक्शन प्रदाय करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने इत्यादि संबंधी आवेदन शामिल हैं ।

Leave a Reply