• Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

धमतरी 18 जनवरी 2025

अमृत टुडे । कलेक्टर नम्रता गांधी की अध्यक्षता में कल राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत धमतरी सभाकक्ष में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जी.आर.सी.(जेन्डर रेसोर्स सेन्टर) के स्टेरिंग कंमिटी के मेम्बर, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओ पर जानकारी दिया गया। मानसिक स्वास्थ्य हमारे रोजमर्रा के अनुभवा का हिस्सा है। शारीरिक स्वास्थ्य की तरह, हम सभी के पास मानसिक स्वास्थ्य है। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

किशोरों में हो रहे मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव को कैसे उनके पालक उसके भावनाओं को समझे एवं स्वीकार करें, शिक्षकों को बताया गया कि बच्चें को अपनी भावनाओ को कैसे नियंत्रित और अभिव्यक्त करते है जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पडता है। बच्चों में होने वाले मानसिक समस्या को सुलझाना है भावनात्मक रूप से बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य बिगडनें के बहुत से कारण होते है जैसें तुलना करना, डरना धमकाना, बहूत ज्यादा प्रेसर डालना साथ ही साथ बच्चो में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओ को समझना।

जैसेः- बुलइंग, हिंसा, आर्थिक परेशानी, शैक्षाणिक समस्याएॅ, नशीले पदार्थ का उपयोग, परिवार का साथ छुट जाना, शारीरिक बिमारी इत्यादि विषयों को सुलझाना इन समस्त विषयों पर विस्तृत चर्चा किया गया। कलेक्टर ने बताया कि आजकल मानसिक समस्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, इसे सहजता से न ले इसे भावनात्मकता से स्वीकारें और किस तरीके से इसको कम किया जायें इस पर जोर देने को कहा गया।

Leave a Reply