• Thu. Feb 5th, 2026

मतदान केन्द्रों में ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम…..

Spread the love

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेबल अधिकारियों का किया जाएगा सम्मान

धमतरी 23 जनवरी 2025

अमृत टुडे । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा। इस दिन जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों सिहावा, कुरूद और धमतरी के सभी मतदान केन्द्रों में ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ और ’’नथिंग लाईक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय गांधी मैदान धमतरी में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नये मतदाताओं के स्वागत के साथ ही उन्हें रंगीन मतदाता फोटो परिचय पत्र का वितरण किया जाएगा तथा उपस्थित सभी मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही बैच का भी वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा सिहावा के मतदान केन्द्र क्रमांक 216-जामपानी के बूथ लेबल अधिकारी चित्ररेखा नेताम, विधानसभा कुरूद के मतदान केन्द्र क्रमांक 159-नवागांव के बूथ लेबल अधिकारी खेमनसिंग कंवर और विधानसभा धमतरी के मतदान

केन्द्र क्रमांक 47 परेवाडीह के बूथ लेबल अधिकारी उमेश कुमार जोशी को प्रशस्ति पत्र तथा नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह महाविद्यालय में स्वीप के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड के प्रोफेसर और नोडल ऑफिसर (स्वीप) डॉ.यशोदा साहू को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Leave a Reply