• Mon. Mar 30th, 2026
Spread the love

धमतरी 31 जनवरी 2025

अमृत टुडे । कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत सुचारू रूप से धान खरीदी की गई। जिले के 100 धान उपार्जन केन्द्रों के जरिए 14 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक एक लाख 23 हजार 764 किसानों का 6 लाख 19 हजार 808 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीदे गए धान की कुल राशि 1427.25 करोड़ रूपये है। कुल उपार्जित धान में से 5 लाख 54 हजार 298 मीट्रिक टन धान का समितियों से उठाव कर लिया गया है और शेष 65 हजार 510 मीट्रिक टन धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया जा रहा है।

खाद्य अधिकारी ने यह भी बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान उड़दस्ता दल द्वारा अवैध धान परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध भी कार्रवाई की गई।

इसके तहत 77 प्रकरण में 5 हजार 343 क्विंटल धान जब्त किया गया तथा पंजीकृत रकबा में से 4132.99 हेक्टेयर रकबा 43 हजार 815 किसानों द्वारा समर्पण किया गया है।

Leave a Reply