• Fri. Feb 6th, 2026

विश्व कैंसर दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश : स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, कैंसर से बचाव करें…..

ByPreeti Joshi

Feb 3, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #कैंसर, #कैंसर की रोकथाम, #खबरछत्तीसगढ़, #गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #जनमानस को जागरूक करने, #न्यूजछत्तीसगढ़, #प्रभावी इलाज, #मुख्यमंत्री, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #विश्व कैंसर दिवस, #विष्णुदेव साय, #शीघ्र पहचान, #समय पर जांच व उपचार कराने, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

जागरूकता, समय पर जांच और सही उपचार ही कैंसर से बचाव का मंत्र – मुख्यमंत्री साय

रायपुर 3 फरवरी 2025

अमृत टुडे । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच व उपचार कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान और प्रभावी इलाज के प्रति जनमानस को जागरूक करने का अवसर प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार कैंसर की रोकथाम और उपचार के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। शासकीय अस्पतालों में कैंसर की जांच और उपचार की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे मरीजों को सुलभ और किफायती इलाज मिल सके।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जागरूकता, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अस्वस्थ जीवनशैली और खानपान से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की अपील की और कहा कि स्वस्थ जीवनशैली ही दीर्घायु और निरोगी जीवन का आधार है।

Leave a Reply