• Fri. Feb 6th, 2026

कांग्रेस के घोषणा पत्र में 34 वादे, भाजपा के घोषणा पत्र में मात्र 20 वादे…..

ByPreeti Joshi

Feb 5, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #कांग्रेस के घोषणा पत्र, #कांग्रेस शासनकाल, #कांग्रेस संचार विभाग, #खबरछत्तीसगढ़, #घोषणा पत्र, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #जन घोषणा पत्र, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पत्रकारों, #प्रदेश कांग्रेस संचार, #प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग, #प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष, #भाजपा के घोषणा पत्र, #मतदाता चुनाव, #महिलाओं, #युवाओं, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #व्यापारियों, #संचार विभाग, #सुशील आनंद शुक्ला, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

कांग्रेस का जन घोषणा पत्र शहरी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला

कांग्रेस का घोषणा पत्र मौलिक भाजपा का कल्पनाओं पर आधारित

रायपुर, 05 फरवरी 2025

अमृत टुडे। कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रदेश की शहरी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता को कांग्रेस के घोषणा पत्र पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मौलिक है तथा जनता की समस्या को दूर करने वाला है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 34 बिंदुओं में जनता से वादा किया है। भाजपा का घोषणा पत्र मात्र 20 बिंदुओं का और कल्पनाओं पर आधारित है। कांग्रेस जो कहती है वह पूरा करती है। भाजपा ने जनता को ठगने अटल विश्वास पत्र लाया है।

मोदी की गारंटी पूरी नहीं कर पाये, इसलिये भाजपा के नये वादों पर जनता भरोसा नहीं करेगी। जनता को कांग्रेस के द्वारा किये गये वादों पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शहरी क्षेत्र में रहने वाले हर नागरिक का पूरा ध्यान रखा है। महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों, पत्रकारों सभी के लिये कांग्रेस के घोषणा पत्र में कुछ न कुछ हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसीलिए प्रदेश के सभी निकायों के मतदाता चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता से जो वादा किया था, एक साल में उसको पूरा नहीं किया है। मोदी की गारंटी के 20 में से 19 वादे पूरे नहीं हुये है। न 500 रू. सिलेंडर देने का वादा पूरा किया और न ही 18 लाख आवास देने का वादा पूरा किया। भाजपा राज में बिजली के दाम बढ़ गये है।

कांग्रेस शासनकाल में 400 यूनिट तक बिजली के दामों में 50 प्रतिशत छूट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता भाजपा के खिलाफ निकाय चुनावों में मतदान करेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा जायेगा। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है।

सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार के अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।

Leave a Reply