• Thu. Feb 5th, 2026

रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में शामिल हुईं भाजपा महापौर पद की प्रत्याशी मीनल चौबे…..

ByPreeti Joshi

Feb 6, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #अरविंद सोनवानी, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #उपाध्यक्ष, #कार्यकारिणी सदस्य, #किशन लोखंडे, #कोषाध्यक्ष, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #नदीम मेमन, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पत्रकार, #पराग मिश्रा, #प्रफुल्ल ठाकुर, #प्रेस क्लब अध्यक्ष, #भाजपा महापौर पद की प्रत्याशी, #मीनल चौबे, #रमन हलवाई, #रायपुर प्रेस क्लब, #रूबरू कार्यक्रम, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #शामिल हुईं, #संदीप शुक्ला, #संयुक्त सचिव, #सुधीर तंबोली, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

कहा- विकसित, स्वच्छ, सुंदर रायपुर के लिए लोगों की प्राथमिकताओं पर होगा काम

रायपुर, 06 फरवरी 2025

अमृत टुडे । रायपुर नगर निगम से भाजपा महापौर पद की प्रत्याशी मीनल चौबे बुधवार को रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम को कैपिटल नगर निगम के रूप में जाना- पहचाना जाए यह उनकी प्राथमिकता में है। मीनल चौबे ने सिलसिलेवार अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि पहले क्या कुछ हुआ यह रायपुर की जनता जानती है। चूंकि वे रायपुर नगर निगम में काफी सालों से काम कर रहीं हैं, इसलिए यहां कि समस्याओं से भली भांति अवगत हैं।

संपत्तिकर, सड़क चौड़ीकरण जैसे विषयों पर कहा कि पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में सब कुछ स्पष्ट कर दिया है. पार्टी की नीतियों के मुताबिक वे काम करेंगी। राज्य व केन्द्र में भाजपा की सरकार है, इसलिए पैसों की कहीं कोई कमी नहीं होगी। भाजपा ने नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए अपना जो घोषणा पत्र जारी किया है, उस पर अमल करना उनकी प्राथमिकता में होगा। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।

मीनल चौबे चुनावी व्यस्तता के बाद भी रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में उपस्थित हुईं। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर शहर बहुत बड़ा है और यहां पर जनता की हमेशा मांग रहती है कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, सड़कों और नालियों की सफाई होती रहे, इसके लिए राज्य सरकार तो पैसा देती है, कई विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा फंड उपलब्ध कराया जाता है।

अगर वे महापौर पद पर जीतकर आती हैं तो उनकी प्राथमिकता होगी कि रायुपर नगर निगम कैपिटल रायपुर के रुप में जाना और पहचाना जाए। जनता चाहती है कि उन्हें चौड़ी सड़कें मिलें, निचली बस्तियों में पानी भरने की जो समस्याएं हैं वो दूर हों, लेकिन पिछले पांच सालों में यह नहीं हुआ। अगर वे जीतकर आती हैं तो उनकी प्राथमिकता होगी कि जनता की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और उन्हें मूलभूत सुविधाएं निरंतर उपलब्ध होती रहें।

राज्य सरकार नगर निगम को शुद्ध पेयजल के लिए अच्छा खासा पैसा देती है, स्वच्छ भारत मिशन के तहत नालियों और सड़कों की साफ-सफाई के लिए पैसा आता है। और उनकी प्राथमिकता होगी कि नालियों की नियमित सफाई होती रहे और सड़कें हमेशा साफ-सुथरी हों। कांग्रेस के शासनकाल में यह कहा जा रहा था कि घरों से डोर टू डोर कचरा उठाया जा रहा है लेकिन हम हमेशा देखते थे कि गलियों में तो कचरा दिखता ही था, लेकिन सड़कों पर भी भारी मात्रा में कचरा फेंकते हुए लोग दिखाई देते थे।

कई जगहों पर रोजाना कचरों का अंबार लगा हुआ रहता था। इन सब के लिए अच्छा खासा फंड भी था लेकिन उसका उपयोग वर्तमान महापौर नहीं कर पाए और न ही काम हुआ। वे जानती है कि किस चीज के लिए पैसा आ रहा है और उसका कहां पर खर्चा हो रहा है और सही मायनों में कहां पर खर्च होना चाहिए। वे हमेशा देखती थीं कि जो रोड लाइटें हैं, कभी भी बंद हो जाती हैं, सड़कों पर अंधेरा रहता था, वैसा अब दोबारा नहीं होगा।

भाजपा का घोषणा पत्र उनकी प्राथमिकता में होगा.इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव अरविंद सोनवानी, कार्यकारिणी सदस्य पराग मिश्रा, किशन लोखंडे, सुधीर तंबोली, नदीम मेमन समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply