• Wed. Mar 25th, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…..

ByPreeti Joshi

Feb 14, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #न्यूजछत्तीसगढ़, #मुख्यमंत्री, #मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, #मुख्यमंत्री साय, #राष्ट्रीय चेतना, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #श्रद्धांजलि अर्पित, #सुभद्रा कुमारी चौहान, #सुभद्रा कुमारी चौहान क्रांतिकारी विचारधारा, #स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

रायपुर, 14 फरवरी 2025

अमृत टुडे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय चेतना की सशक्त स्वर सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अप्रतिम योगदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुभद्रा कुमारी चौहान क्रांतिकारी विचारधारा की संवाहक थीं जिनकी लेखनी ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनकी कालजयी रचना ‘झाँसी की रानी’ मात्र कविता नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा है, जिसने प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्वाभिमान और संघर्ष की ज्वाला प्रज्वलित की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुभद्रा जी की कविताएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी स्वतंत्रता संग्राम के समय थीं। उनकी लेखनी ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को ऊर्जा दी और जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जागृत की। उनकी रचनाएं न केवल अतीत की गौरवगाथा हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बनी रहेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने सुभद्रा कुमारी चौहान ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके अविस्मरणीय योगदान को नमन किया।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे सुभद्रा कुमारी चौहान के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र के उत्थान में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

Leave a Reply