• Wed. Mar 25th, 2026

गरियाबंद : प्लेसमेंट कैम्प 06 मार्च को…..

ByPreeti Joshi

Mar 1, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, #amrittoday, #amrittoday.in, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #अलर्ट सिक्योरिटी सर्विस फल मार्केट, #आज की ताजा खबर, #आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, #इंडिया न्यूज़, #कार्यालय परिसर, #कोपरा, #खबरछत्तीसगढ़, #गरियाबंद, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #निजी प्रतिष्ठान, #न्यूजछत्तीसगढ़, #प्लेसमेंट कैम्प, #मैनपुर, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #श्री पैरी गंगा महाविद्यालय, #सहायक प्राध्यापक, #स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

गरियाबंद, 01 मार्च 2025

अमृत टुडे। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा कार्यालय परिसर में निजी प्रतिष्ठान श्री पैरी गंगा महाविद्यालय, मैनपुर एवं आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कोपरा एवं अलर्ट सिक्योरिटी सर्विस फल मार्केट के पास लालपुर, रायपुर में सहायक प्राध्यापक (विषय-हिन्दी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, प्राणिशास्त्र एवं कम्प्यूटर शिक्षक) सुरक्षा प्रहरी, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रानिक, सिक्योरिटी गार्ड, महिला सुरक्षा गार्ड, सुपरवाईजर, कारपेंटर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के रिक्त 200 पदांे पर भर्ती के लिए गुरूवार 06 मार्च को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें निजी प्रतिष्ठान में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक उक्त विषय में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण एवं 8वीं 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर, गरियाबंद में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठायें। उक्त पद की पूर्ति हेतु सेट/नेट/पी.एच.डी. उत्तीर्ण आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी।

Leave a Reply