• Wed. May 6th, 2026

 राशिफल

ByAmritToday

Mar 15, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, ##स्वास्थ्य, #amrittoday, #amrittoday.in, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #Aquarius, #Aries, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #Cancer, #Capricorn, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Gemini, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #Leo, #Libra, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Pisces, #Regional, #Sagittarius, #Scorpio, #Taurus, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #Virgo, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र, #कन्या, #करियर, #कर्क, #कार्ड, #कुंभ, #खबरछत्तीसगढ़, #चंद्र राशि, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #टैरो राशिफल, #धनु, #नेगेटिव, #न्यूज, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पॉजिटिव, #भाग्यशाली अंक, #भाग्यशाली रंग, #मकर, #मिथुन, #मीन, #मेष, #राशिफल, #लकी कलर, #लकी नंबर, #लव, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #वृश्चिक, #वृष, #व्यवसाय, #सिंह, #सिंह Breaking news, #हिंदीछत्तीसगढ़, #हेल्थAquarius
Spread the love

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कुछ गतिविधियां होंगी। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होगा। नजदीकी संबंधियों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

नेगेटिव- परिवार के साथ बहस बाजी में न पड़ें, वर्ना संबंधों में दरार आएगी। कभी-कभी आलस की वजह से आपके कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी।

व्यवसाय- अपने बिजनेस पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। आपको उचित आर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। काम सही समय पर पूरे होते जाएंगे, लेकिन अपनी सामर्थ्य से ज्यादा लोन न लें और आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लें। नौकरी पेशा लोगों को बदलाव संबंधी कोई मन मुताबिक सूचना मिल सकती है।

लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में आपसी सामंजस्य की कमी रह सकती है।

स्वास्थ्य– वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली अंक– 5

टैरो राशिफल

मेष | Aries

कार्ड – Ace of Swords

दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। समझदारी से काम लें, अनावश्यक बहस से बचें। धन संबंधी मामलों में सजग रहें, कोई खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन समझदारी से फैसले लेंगे तो लाभ मिलेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा से बचें, थकावट महसूस हो सकती है। कोई पुरानी योजना अचानक बदल सकती है।

करियर: कार्यस्थल पर तनाव महसूस हो सकता है। सहयोगियों के साथ टकराव से बचें। सरकारी क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। थोड़ा चतुराई दिखानी होगी।

प्रेम: रिश्ते में तकरार पनप सकती है। साथी से बातचीत में विनम्रता रखें। अविवाहितों को मनचाहा प्रस्ताव मिलने में देरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने व्यवहार में लचीलापन रखना होगा।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अधिक चिंता से नींद प्रभावित हो सकती है। मेडिटेशन करने से राहत मिलेगी। तैलीय भोजन से बचें।

लकी कलर – येलो
लकी नंबर – 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है या कोई रुका हुआ आय का स्रोत पुनः शुरू हो सकता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर और समाज में आपकी तारीफ होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला हल होगा।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि भावुकता में आकर आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं, इसलिए दिल की बजाय दिमाग से काम लें। अपनी महत्वपूर्ण और मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें, उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। इस वजह से परेशान रहेंगे।

व्यवसाय- कार्य स्थल की सभी गतिविधियों पर नजर रखें। इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं। इसका असर आपके व्यवसाय की कार्यप्रणाली पर भी होगा। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की उम्मीद है।

लव- घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी दें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य– बदलते वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही न बरतें तथा अपना पूरा ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 3

टैरो राशिफल

वृष | Taurus

कार्ड – Ace of Swords

आज परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। घर की जरूरतों पर ध्यान देंगे। किसी प्रियजन से अच्छी खबर मिल सकती है। वित्तीय स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। व्यवसाय में नई योजनाओं पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। बच्चों की प्रगति से खुशी मिलेगी। महिलाएं घर और कार्यस्थल दोनों में तालमेल बनाए रखेंगी।

करियर: मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

प्रेम: जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। अविवाहितों को रिश्ते का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी और समझदारी बढ़ेगी। पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: थकान और कमर दर्द की समस्या हो सकती है। अधिक परिश्रम से बचें। हाइड्रेटेड रहें और पौष्टिक आहार लें। मानसिक शांति के लिए योग करें।

लकी कलर – चेरी रेड
लकी नंबर – 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आज का दिन हर मामले में आपको सफलता देने वाला रहेगा। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। अगर किसी को धन उधार दिया हुआ है तो आज उसकी वापसी की उचित संभावना है। घर के लिए किसी खास वस्तु की शॉपिंग भी संभव है। किसी धार्मिक स्थल पर थोड़ा समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।

नेगेटिव- घर अथवा व्यवसाय से संबंधित कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर न होने दें। योजनाएं क्रियान्वित करने से पहले किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लेना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ नए संपर्क बनेंगे और उनसे फायदा भी होगा। आपका अपने काम के प्रति पूरी एकाग्रता रखनी होगी, आपको नई उपलब्धियां मिलेंगी। लेकिन अपने कार्यों के बारे में किसी से भी बात न करें, वरना कुछ लोग बाधाएं भी डाल सकते हैं। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।

लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और आपसी सामंजस्य और प्रेम भावना भी बनी रहेगी।

स्वास्थ्य– गैस और अपच की समस्या से बचने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखें। उचित खानपान लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

मिथुन | Gemini

कार्ड – Ace of Swords

दिन तनाव से भरा रह सकता है। किसी बात पर असहमति हो सकती है। अपनी दिलचस्पी के अनुसार काम चुनेंगे, आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव संभव है। व्यापार में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। घर में बदलाव कर सकते है। कुछ लोगों को योजनाएं अचानक बदलनी पड़ सकती हैं। अपनी सूझबूझ से काम लें। अपनी योजनाओं को पूरा करें।

करियर: प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। सहकर्मियों से विचार न मिलने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक कोई दिक्कत आ सकती है। नई नौकरी की तलाश करने वालों को धैर्य रखना होगा।

प्रेम: रिश्तों में उलझनें बढ़ सकती हैं। पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। टक्कर को समय रहते दूर करें। विवाह योग्य के लिए प्रस्ताव में रुकावट आ सकती है।

स्वास्थ्य: अनिद्रा की समस्या हो सकती है। सिरदर्द और तनाव बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। रिलैक्स करने के लिए मेडिटेशन करें।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 7

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आज आपकी किसी व्यक्तिगत कार्य को लेकर बनाई गई योजना कामयाब होने वाली है। इससे आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से चिंता दूर होगी।

नेगेटिव- युवा इस बात का ध्यान रखें कि जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है, सफलता पाने के लिए भरपूर मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश संबंधी गतिविधि को आज टाल दें। क्योंकि कोई गलत निर्णय हो सकता है, आपको पछतावा भी दे सकता है।

व्यवसाय- ऑफिस अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें, परंतु संबंधों में कटुता न आने दें। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, ये संपर्क आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे।

लव- परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।

स्वास्थ्य– घुटनों के दर्द की समस्या हो सकती है। वायु, बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज रखें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 8

टैरो राशिफल

कर्क | Cancer

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन भ्रम और असमंजस भरा रह सकता है। थोड़े समय के लिए एकांत में समय बिताएं, कोई महिला, कोई महिला मदद कर सकती है। सोच-समझकर खर्च करें। व्यापार में अनिश्चितता महसूस हो सकती है। किसी से धोखा मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों से बातचीत में सावधानी बरतें। संजीदगी से परिस्थितियों को संभालें।

करियर: सहकर्मियों की बातों में न आएं। किसी गुप्त शत्रु से परेशानी हो सकती है। ऑफिस में किसी गलती की वजह से दबाव महसूस होगा। व्यापार में निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।

प्रेम: पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा न करें। रिश्ते में कोई बात छिपाने से विवाद हो सकता है। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना होगा। सिंगल लोग जल्दबाजी में निर्णय न लें।

स्वास्थ्य: बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है। मन में अनजाना डर बना रहेगा। योग और ध्यान करने से राहत मिलेगी।

लकी कलर – सिल्वर
लकी नंबर – 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– चारों ओर सुखद माहौल रहेगा। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की रखरखाव संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे।

नेगेटिव- दूसरों की बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता व आत्मबल पर विश्वास रखकर आगे बढ़ें। किसी संबंधी की समस्या में आपको उसकी सहायता भी करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो उसे सुलझाने में आपको प्रयास करना होगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही दिक्कतों का समाधान मिलेगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से कार्य सुचारू रूप से होते जाएंगे। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से ऑफिस में ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।

लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा, जिससे घर का माहौल भी व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति समर्पण और विश्वास की भावना बनी रहेगी।

स्वास्थ्य– थकान की वजह से चिड़चिड़ापन और तनाव रह सकता है। जिसका असर पाचन प्रणाली पर भी पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग– बादामी

भाग्यशाली अंक– 5

टैरो राशिफल

सिंह | Leo

कार्ड – Ace of Swords

जोश से भरपूर रहेंगे। परिवार में नई योजनाओं पर चर्चा होगी। अपनी काबिलियत का उपयोग करें, सरलता से काम को अंजाम देंगे। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी न करें। व्यापार में नई संभावनाएं सामने आएंगी। अपने हुनर का प्रदर्शन कर पाएंगे। रिश्तेदारों के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।

करियर: नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता हैं। बिजनेस में त्वरित निर्णय से लाभ होगा। सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

प्रेम: रिश्ते में उत्साह और रोमांच बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अचानक टूर पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

स्वास्थ्य: घुटनों या टखनों में दर्द हो सकता है। अत्यधिक काम के कारण थकान महसूस होगी। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। हल्का और संतुलित भोजन करें।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दोन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिलेगा और कोई भी निर्णय लेने में देरी न करें। मित्रों अथवा सहयोगी के साथ फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद रहेगी। जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ मसला भी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।

नेगेटिव– इस समय अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखना जरूरी है, क्योंकि कोई भी विपरीत स्थिति बनने पर आप अपना आपा खो सकते हैं। युवा अपने किसी काम में असफलता मिलने से तनाव न लें और पुनः प्रयासरत रहें।

व्यवसाय– मार्केटिंग तथा इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील करते समय कागजी कार्यवाही ध्यान पूर्वक करने की जरूरत है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लव- पति-पत्नी के बीच नोकझोंक होने से घर का वातावरण दूषित हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय विपरीत ही है।

स्वास्थ्य– बदलते मौसम की वजह से पेट डिस्टर्ब हो सकता है। खाने-पीने का बहुत अधिक ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली अंक– 7

टैरो राशिफल

कन्या | Virgo

कार्ड – Ace of Swords

आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में किसी शुभ समाचार की संभावना है। जश्न में शामिल होंगे, ये आपको खुशी देंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है। कामकाज में संतुलन बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा, कोई नई उम्मीद जाग सकती है।

करियर: कार्यस्थल पर सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। बिजनेस में पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें।

प्रेम: दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। साथी के साथ खास पल बिताएंगे।

स्वास्थ्य: थकान और नींद की कमी हो सकती है। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। पर्याप्त आराम करें और पौष्टिक आहार लें। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।

लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 4

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आज ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। कोई रुका हुआ व्यक्तिगत काम आज पूरा हो सकता है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज तकाजा करने पर उसकी वसूली भी संभव है। बच्चों की गतिविधियों से आप संतुष्ट रहेंगे।

नेगेटिव- अभी किसी भी तरह के बदलाव की कोशिश न करें। माता-पिता या उनके समान किसी भी सदस्य के मान सम्मान में कमी न आने दें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य को बल देगा। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना उचित है।

व्यवसाय- व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में आपको कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में कोई बेहतरीन डील होने की बेहतर संभावना है।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

स्वास्थ्य– वाहन से अथवा गिरने से चोट लगने की स्थिति बन रही है। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 8

टैरो राशिफल

तुला | Libra

कार्ड – Ace of Swords

आज घर का माहौल सुकून भरा रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा। संतान के कारण गर्व महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। व्यावसायिक मामलों में वृद्धि के संकेत हैं। नए अवसरों की प्राप्ति होगी। गृहिणियों के लिए रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। मन शांत और संतुलित रहेगा।

करियर: नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी प्रगति होगी।

प्रेम: प्रेम संबंधों में नयापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवाहित लोगों के बीच गहरी समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

स्वास्थ्य: पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। त्वचा की समस्या परेशान कर सकती है। ज्यादा मीठा खाने से बचें। तनाव कम करने के लिए ध्यान करें।

लकी कलर – लाइट ग्रीन
लकी नंबर – 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव– वृश्चिक राशि के लिए ग्रह स्थिति अच्छी है। पिछले कुछ रुके हुए कार्यों पर आज अधिक समय व्यतीत करें, आज उन कार्यों के पूरे होने की उचित संभावना है। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमियां भी आपसी सामंजस्य से दूर हो जाएंगी और संबंध पुनः मधुर बनेंगे।

नेगेटिव- कुछ मामलों में बहुत अधिक सचेत और सावधान रहना होगा। विद्यार्थी वर्ग का ध्यान बाहरी गतिविधियों और मौजमस्ती में लगा रहेगा। इस वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने का प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों से जुड़े लोग अत्यधिक सावधानी बरतें या कोई खास निर्णय लेने से बचें। मशीनरी से संबंधित कार्य में कोई दुर्घटना होने की आशंका लग रही है। बेहतर होगा कि मैकेनिक से पूरी जांच-पड़ताल करवा लें।

लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर का माहौल सुखद बना कर रखेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य– अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। कोई इन्फेक्शन होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग– बादामी

भाग्यशाली अंक– 1

टैरो राशिफल

वृश्चिक | Scorpio

कार्ड – Ace of Swords

आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। अनपेक्षित खर्च से बचें। व्यापारियों के लिए नए सौदे फायदेमंद रहेंगे। घरेलू मामलों में निष्पक्ष निर्णय लेना आवश्यक होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। घर में अनुशासन बढ़ाने की जरूरत महसूस होगी। दिन के अंत तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आत्मनिर्णय की क्षमता मजबूत होगी।

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। किसी बड़े खर्च से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है। अचानक कोई पुराना कर्ज दिक्कत दे सकता है। व्यापार में मंदी महसूस हो सकती है। कोई रुका हुआ भुगतान मिलने में देर हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। धैर्य से काम लें, स्थितियां जल्द सुधरेंगी।

करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिए काम का दबाव रहेगा। सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। व्यवसायी किसी बड़े सौदे में अड़चन महसूस कर सकते हैं। फ्रीलांसर्स को कम प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

प्रेम: रिश्तों में संवाद की कमी से गलतफहमी हो सकती है। पार्टनर की अपेक्षाओं को समझना जरूरी होगा। शादीशुदा जोड़ों में भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है। एकतरफा प्रेम में निराशा मिल सकती है।

स्वास्थ्य: सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। घुटनों या कमर में दर्द रह सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संतुलित आहार और योग से राहत मिलेगी।

लकी कलर – बैंगनी
लकी नंबर – 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आज का दिन धनु राशि वालों के लिए राहत भरा रहेगा। पूर्व में जिस परेशानी से गुजर रहे थे, आज उसका समाधान मिलने की भरपूर उम्मीद है। आय की स्थिति में सुधार होगा। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी मेल-मिलाप में अच्छा समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। किसी के साथ कोई लापरवाही अथवा उपेक्षा का नकारात्मक परिणाम भी झेलना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। युवा वर्ग अपने कार्यों को लेकर ज्यादा फोकस रहें।

व्यवसाय- आज कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको निर्णय लेने में आसानी होगी। अपना पूरा फोकस अपने व्यवसाय और कार्यप्रणाली पर रखें। नौकरी पेशा लोगों को स्थान परिवर्तन संबंधी अचानक ही कोई शुभ सूचना मिलेगी।

लव– घर की व्यवस्था सुखद रहेगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहेंगे।

स्वास्थ्य- अपना खान-पान संयमित रखें। इस समय लापरवाही की वजह से कुछ कमजोरी और सुस्ती जैसी स्थिति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

भाग्यशाली रंग– मुंगिया रंग

भाग्यशाली अंक– 3

टैरो राशिफल

धनु | Sagittarius

कार्ड – Ace of Swords

दिन कुछ उलझनों से भरा हो सकता है। पारिवारिक मामलों में असमंजस बना रह सकता है। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में अनिश्चितता बनी रहेगी। व्यापारियों को किसी अधूरे सौदे की चिंता रह सकती है। गृहिणियों को अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी की जिद आपको परेशानी कर सकती है। अचानक कोई पुराना मुद्दा फिर सामने आ सकता है। खुद को शांत रखना जरूरी है। धैर्य से काम लें, स्थितियां धीरे-धीरे सुधरेंगी।

करियर : नौकरी बदलने का विचार आ सकता है, लेकिन निर्णय जल्दबाजी में न लें। अटकी हुई डील्स पर फिर से विचार करना होगा।

प्रेम: रिश्तों में संवाद की कमी गलतफहमी पैदा कर सकती है। पार्टनर की अपेक्षाओं को समझने की जरूरत होगी। अविवाहित लोग पुराने रिश्तों को भूलने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है।

स्वास्थ्य: सिरदर्द और थकान बनी रह सकती है। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। तनाव के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। नियमित ध्यान और प्राणायाम से राहत मिलेगी।

लकी कलर – लेमन येलो
लकी नंबर – 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज रिश्तों में चल रहे मनमुटाव दूर करने का उत्तम समय है, सिर्फ खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत करने की जरूरत है। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा संबंधी क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। ऊर्जा और आत्मविश्वास बनाए रखें।

नेगेटिव- रूपए-पैसे के मामले में किसी पर जल्दी विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधि में जरूर व्यतीत करें। विद्यार्थी तथा युवा सचेत रहें, सफलता तो मिलेगी, लेकिन मेहनत भी करनी होगी।

व्यवसाय- व्यवसाय में अचानक कोई लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन किसी भी अनैतिक कार्य के प्रति रुचि न लें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में कोई डील करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य लें। ऑफिस में अव्यवस्था की वजह से कुछ न कुछ समस्याएं आती रहेंगी।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ भी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य– काम के साथ-साथ खुद के स्वास्थ्य और आराम के लिए भी जरूर समय निकालें। कभी-कभी कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 1

टैरो राशिफल

मकर | Capricorn

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा। किसी नई शुरुआत हो सकती है। बच्चों की जिज्ञासा बढ़ेगी। आसपास के लोगों को आपके फैसलों पर संदेह हो सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। व्यापारियों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। गृहिणियों को अपनी दिनचर्या में बदलाव महसूस होगा। नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा।

करियर: नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उत्साह बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायी नई साझेदारी पर विचार कर सकते हैं। रिस्क लेने से पहले सोच-विचार करें।

प्रेम: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता बनने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: छोटी-मोटी चोट लग सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें। मानसिक रूप से बेचैनी महसूस हो सकती है। खानपान संतुलित रखें।

लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव– कुंभ राशि के लोग समय का उचित सदुपयोग करने से फायदे की स्थिति में रहेंगे। इसलिए अपने किसी भावी लक्ष्य को सुनियोजित ढंग से हासिल करने का प्रयास करें। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत कीजिए। कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी जो कि लाभदायक रहेगी।

नेगेटिव- अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। कभी-कभी आपके अत्यधिक हस्तक्षेप की वजह से घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, कड़ी नजर रखें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा न करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। ध्यान रखें कि कोई करीबी व्यक्ति कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। पिता समान व्यक्ति का सहयोग और सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट की वजह से दिक्कत आ सकती है।

लव- जीवनसाथी और परिवार की सलाह व मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। प्रेम प्रसंग में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 7

टैरो राशिफल

कुंभ | Aquarius

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का है। परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद रहेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी। व्यापारियों को अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी से विवाद संभव है, संयम से काम लें। आत्मविश्वास बनाए रखें।

करियर: कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों से मतभेद संभव है। सरकारी नौकरी वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायियों को कानूनी मामलों में सावधानी रखनी होगी।

प्रेम: रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। अविवाहित लोग किसी पुराने साथी को याद कर सकते हैं। विवाह में गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव कम करने के लिए योग करें।

लकी कलर – भूरा
लकी नंबर – 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आज अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे तो नए अवसर मिलने वाले हैं। दोपहर बाद आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिलने वाली है। युवाओं के अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। महिलाओं के धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

नेगेटिव- अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन उनसे भागने की बजाय बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें।

व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी, परंतु आपका काम करने का जुनून आपको सफलता हासिल करवा सकता है। कारोबारी महिलाओं को पारिवारिक और व्यवसायिक तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कोई ऑफिशियल यात्रा करना लाभदायक रहेगा।

लव- आपकी किसी उपलब्धि से घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में किसी भी प्रकार का उतावलापन दूरियां ला सकता है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 2

टैरो राशिफल

मीन | Pisces

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन अंत सुखद रह सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे माहौल सकारात्मक बनेगा। बुजुर्गों का सहयोग और सलाह मददगार साबित होगी। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है, लेकिन वे खुश रहेंगे। रिश्तेदारों से बातचीत लाभकारी रहेगी। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।

करियर: नौकरी में कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। बड़ा ऑर्डर या निवेश का मौका मिलेगा। जोखिम लेने से पहले सही योजना बनाएं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें, इससे नए अवसर खुल सकते हैं।

प्रेम: रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेमी से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। सिंगल लोगों के लिए नया रिश्ता जुड़ने की संभावना है।

स्वास्थ्य: एसिडिटी की समस्या हो सकती है। माइग्रेन के लक्षण परेशान कर सकते हैं। मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान और योग करें। पर्याप्त नींद लेने से दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे।

लकी कलर – नारंगी
लकी नंबर – 5

अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें

विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें

अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए


https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc

अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….

*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….

https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455

*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..

https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,Amrittoday,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in
छत्तीसगढ़ न्यूज, हिंदीछत्तीसगढ़, न्यूजछत्तीसगढ़, खबरछत्तीसगढ़, लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, CHHATTISGARH NEWS, HINDICHHATTISGARH,
NEWSCHHATTISGARH ,LATEST NEWS,CHHATTISGARH NEWS ,UPDATE,अमृत टुडे,
NEWS,TODAY’S LATEST, NEWSHINDI ,NEWSINDIA, NEWSKHABRON,@AmritToday,
KA SILSILATODAY’S, BREAKING ,NEWSTODAY’S ,BIG NEWSMID, DAY NEWS,HINDI NEWS,

Leave a Reply