• Mon. Mar 23rd, 2026

रायगढ़ में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम 22 मार्च को घोषित…..

Spread the love

चयनित अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में सुबह 6.30 बजे करनी होगी रिपोर्टिंग

धमतरी, 22 मार्च 2025

अमृत टुडे । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 4 से 12 दिसंबर तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम 22 मार्च 2025 को घोषित कर दिया जाएगा, जो कि इस साल भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे।

यह परिणाम जॉइन इंडियन आर्मी (JIA) साइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध होगा और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।

सभी चयनित अभ्यार्थियों को 24 मार्च 2025 को सुबह 6.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित है वहां प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना जरूरी है।

इन सभी सफल अभ्यार्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू होगी। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है। दलालों से सावधान रहें।

Leave a Reply

You Missed