चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- वाहन खरीदने का कोई निर्णय है, तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। शांतिपूर्ण व्यक्तित्व आपके कामों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने में मददगार रहेगा।
नेगेटिव- सोच-विचार में ज्यादा समय न लगाएं, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। बच्चों की समझ से जुड़ी समस्या का समाधान निकालने में सहयोग करें। उनका मनोबल बढ़ेगा। युवा व्यर्थ की मौजमस्ती में समय नष्ट न करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आएंगी। अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों पर अत्यधिक कार्यभार रहेगा।
लव- किसी भी मुश्किल स्थिति में परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1


टैरो राशिफल
मेष | Aries
कार्ड – Ace of Swords
आपके अनुसार काम न होने से बेचैनी बढ़ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है । शाम तक मनोस्थिति में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। व्यापारियों को निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना चाहिए। किसी दुविधा का हल मिल सकता है। दिन व्यस्त रहेगा लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफल होंगे।
करियर: विरोधियों से सावधान रहें। नई जिम्मेदारी मिलेगी। जिसे पूरा करने में समय लग सकता है। सहकर्मी आपकी उपलब्धियों को चुनौती दे सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। सब्र रखें। परिणाम सकारात्मक मिलेंगे।
प्रेम: संबंधों में धीरज रखना जरूरी होगा। पार्टनर आपकी उम्मीदों को पूरी तरह समझ नहीं पाएगा। भावनात्मक बोझ महसूस हो सकता है। कोई मित्र प्रेम जीवन को प्रभावित कर सकता है। कठिनाइयों के बावजूद प्यार में मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य: सही दिनचर्या अपनाने की जरूरत है। खानपान संतुलित रखें। ज्यादा तला भूना खाना खाने से बचें। योग और मेडिटेशन से फायदा मिलेगा। लंबी यात्रा से थकान महसूस हो सकती है। खुद को मानसिक रूप से शांत रखने की कोशिश करें।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: हरा
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- रुके हुए निजी काम पूरे करने के लिए उचित समय है। परिवार संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान रहने से संतुष्टि रहेगी। युवा वर्ग भी कठिन से कठिन कार्य अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे।
नेगेटिव- आज अपने महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता पर रखें। ग्रह स्थिति ऐसा संदेश दे रही है कि दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की बजाय खुद पर भरोसा रखकर काम करें। विद्यार्थी और युवा वर्ग मौज मस्ती छोड़कर अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना शुरू करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपका मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल प्रोडक्शन को और अधिक बढ़ाएगा, तथा कार्य क्षेत्र की व्यवस्था को भी उचित बनाकर रखेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख-शांति को बनाकर रखेगा। तथा किसी निकट संबंधी के यहां डिनर पर जाने का अवसर भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको चुस्त दुरुस्त करेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल
वृष | Taurus
कार्ड – Ace of Swords
अनुशासन रखना जरूरी होगा। पुरानी बात दोबारा सामने आ सकती है। अपनी प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। गृहिणियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में विस्तार के मौके मिल सकते हैं। आपका गौरव बना रहेगा। दिन व्यवस्थित रहेगा, लेकिन पेशेंस रखना फायदेमंद होगा। मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा।
करियर: सहकर्मियों से सहयोग की उम्मीद रहेगी। नई डील से मुनाफा मिलेगा। लंबी योजना सफल हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग अतिरिक्त सजग रहें। नई नौकरी की तलाश करने वालों को मौका मिल सकता है। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।
प्रेम: प्रेमीजन के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। पुरानी गलती को लेकर मन में अपराधबोध हो सकता है। पार्टनर के प्रति समर्पण भाव मजबूत रहेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल रहेगा। छोटी बहस बड़ा रूप न लें। इसका ध्यान रखें।
स्वास्थ्य: ठंडी चीजों का सेवन कम करें। योग और व्यायाम दिनचर्या में शामिल करें। मानसिक तनाव से बचने के लिए गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं। भरपूर नींद लेने से शरीर ऊर्जावान महसूस करेगा।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: नीला
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 4


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी अहम काम की योजना आज पूरी होने की संभावना है। टाइम मैनेजमेंट करने से आपको लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ नजदीकी मनोरंजन यात्रा का प्लान बनेगा।
नेगेटिव- किसी की निजी लाइफ में दखल देने से मानहानि हो सकती है। बेहतर होगा अपने यह काम से मतलब रखें। धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से समय बीताएं। ससुराल के साथ मधुरता रखने में आपको कोशिश करनी होगी।
व्यवसाय– बिजनेस संबंधी काम व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे। नई नीतियों की जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में अपने कागज कंप्लीट रखें। गैर कानूनी कामों से दूर रहना बेहतर है। आलस्य के कारण कोई काम कल पर न टालें।
लव- घर-परिवार का महौल सुकून भरा रहेगा। किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। मन प्रफुल्लित रहेगा। पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए आराम के लिए समय निकालें। कसरत करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7


टैरो राशिफल
मिथुन | Gemini
कार्ड – Ace of Swords
नए विचार और जोश से दिन की शुरुआत होगी। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। इम्पॉर्टेंट मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। मन की मुराद पूरी होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। निवेश से पहले सही जानकारी लें। व्यापार का विस्तार होगा। करीबी से अचानक मुलाकात हो सकती है। घरेलू जीवन में सामंजस्य रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है।
करियर: अपने कौशल का पूरा उपयोग करें। सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। शिक्षा और रिसर्च क्षेत्र के लोग प्रगति करेंगे। नई परियोजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। प्रमोशन की संभावना है। सरकारी कार्यों में रुकावट दूर होगी। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।
प्रेम: साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए दिन शुभ है। पार्टनर की भावनाओं को समझें। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रेमीजन से मुलाकात संभव है। छोटी यात्राएं रिश्ते को और मजबूत कर सकती हैं।
स्वास्थ्य: हड्डियों और जोड़ो में हल्का दर्द हो सकता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। खुद को हाइड्रेटेड रखें। ताजगी बनाए रखने के लिए हल्का भोजन करें।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: नारंगी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3



कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पुरानी कोई समस्या हल हो सकती है। परिवार में रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा समय बीतेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे।
नेगेटिव- अपने निजी कामों के साथ अन्य कामों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों की समस्याएं सुलझाने में उनकी मदद करें। घर का माहौल शांतिपूर्ण रखना है तो बाहरी व्यक्ति का दखल अपने घर में न होने दें। चाहे वह नजदीकी रिश्तेदार ही क्यों न हो।
व्यवसाय- कारोबार में लापरवाही करने या उचित समय न देने से प्रतिद्वंदी आपके सामने चुनौती रख कर सकते हैं। निडरता से उनका मुकाबला करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट होंगे। तरक्की भी मिल सकती है।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग बदनामी का कारण भी बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान और कमजोरी महसूस होगी। खानपान हेल्दी और सात्विक रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल
कर्क | Cancer
कार्ड – Ace of Swords
चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। किसी मुद्दे पर विवाद उभर सकते हैं। वित्तीय मामलों में कंजूस रहें। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। अचानक अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों के साथ बातचीत से मन हल्का होगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में दबाव अधिक रहेगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऑफिस में अपनी बात मजबूती से रखें। सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें। खुद की मेहनत पर विश्वास रखें।
प्रेम: रिश्तों में ईमानदारी जरूरी होगी। प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। बातचीत से हल निकालें। साथी की भावनाओं को समझें। दांपत्य जीवन में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सर्दी-खांसी हो सकती है। पौष्टिक आहार लें। योग और प्राणायाम से राहत मिलेगी। पीठ दर्द परेशान कर सकता है। शरीर को आराम देना जरूरी होगा। पर्याप्त पानी पिएं। गेस्ट्रिक समस्या से बचने के लिए खानपान का ध्यान रखें।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: सी ग्रीन
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 5
लकी कलर – लकी रंग: सफेद
लकी नंबर – लकी नंबर: 7


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बनेगा। संतान की शिक्षा या करियर संबंधित महत्वपूर्ण स्थिति पर भी विचार विमर्श होगा। उचित समाधान भी मिलेगा। कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।
नेगेटिव- उपलब्धि मिले, तो ज्यादा सोच-विचार न करें। सही समय पर सही काम न करने से नुकसान हो सकता है। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता रखना जरूरी है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में तेजी आएगी। इनकम सामान्य रहेगी। पार्टनरशिप के बिजनेस में पुराने मतभेद खत्म होंगे। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। कई गतिविधियों की भी जानकारी मिलेगी। ऑफिस में कार्यभार आज कुछ कम ही रहेगा।
लव- अत्यधिक व्यस्तता और थकान से पारिवारिक लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी इच्छा शक्ति को मजबूत रखेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्या रहेगी। दवाइयों की बजाय योग, व्यायाम और जीवन शैली में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
सिंह | Leo
कार्ड – Ace of Swords
आज आनंद रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। अनपेक्षित लाभ की संभावना है। नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।
करियर: कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। प्रदर्शन मजबूत रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन की उम्मीद बन सकती है। इंटरव्यू देने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कलाकारों को पहचान मिलेगी।
प्रेम: रिश्तों में आत्मीयता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। प्रियजन से रोमांटिक बातचीत होगी। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। साथी की भावनाओं की कद्र करें। किसी खास से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी।
स्वास्थ्य: शुगर लेवल का ध्यान रखें। पानी की मात्रा बढ़ाएं। योग और व्यायाम से लाभ मिलेगा। तनाव कम करने के लिए ध्यान करें। शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए संतुलित आहार लें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। लंबी यात्रा से बचें।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: बैंगनी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 4



कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आप जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे। उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सकारात्मक संतुलित सोच से योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या बीतेगी। जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात सुखद अनुभूति देगी।
नेगेटिव- थोड़ा समय अपनी रुचि पूर्ण कामों में भी बीताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। बहुत मेहनत और थकान से चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना है, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित रखें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में रुकावट आ सकती है। पिता समान इंसान की मदद और सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। उनकी किसी बात को नजरअंदाज न करें। बहुत काम होने से ऑफिस में एक्स्ट्रा समय देना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। समस्या होने पर तुरंत इलाज लें। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
कन्या | Virgo
कार्ड – Ace of Swords
आज भ्रम और असमंजस रहेगा। पारिवारिक मामलों में स्पष्टता की कमी होगी। पुरानी चिंता उभर सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। कोई गलती हो सकती है। व्यापार में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव आ सकता है। नए निवेश से बचें। बच्चों के एडमिशन को लेकर चिंता हो सकती है। अजनबी से बातचीत में सावधानी रखें। घरेलू वातावरण हल्का तनावपूर्ण रह सकता है। धैर्य और सूझबूझ से काम लें। मानसिक शांति बनाए रखें।
करियर: ऑफिस में किसी गलतफहमी के कारण परेशानी हो सकती है। सहकर्मियों से तालमेल बैठाना मुश्किल हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सतर्क रहें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। बड़े लोगों की बातों को ध्यान से सुनें।
प्रेम: रिश्तों में अनिश्चितता महसूस हो सकती है। पुराने रिश्ते की यादें परेशान कर सकती हैं। गलतफहमियों को बातचीत से दूर करें। गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्ता प्रभावित हो सकता है। अपने जज्बातों को सही तरीके से व्यक्त करें। रिश्तों में पारदर्शिता रखें।
स्वास्थ्य: अनिद्रा की समस्या हो सकती है। सिर भारी हो सकता है। डिहाइड्रेशन से बचें। पर्याप्त पानी पिएं। नेगेटिव सोच से बचें। सांस संबंधी परेशानी हो सकती है। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। पुराने रोग दोबारा परेशान कर सकते हैं। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: सिल्वर व्हाइट
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 1

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- लंबे समय से जिस काम को निपटाने की कोशिश चल रही है वो काम बन जाएगा। जिससे आप गजब का उत्साह और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। थोड़ा समय समाज सेवी संस्था के लिए भी दें। महिलाएं पारिवारिक कामकाज के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन करने से पहले उससे संबंधित सोच-विचार करना आवश्यक है। इस कारण किसी से गलतफहमी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रखें। विद्यार्थी और युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय खराब न करें।
व्यवसाय- कामकाज को लेकर की गई नजदीकी यात्रा आपके अच्छे भविष्य का रास्ता खोलेगी। नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे, जो फायदेमंद होंगे। पार्टनरशिप संबंधी योजना बनी हुई है तो उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिलेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसमी बीमारियों से खुद को बचाएं। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
तुला | Libra
कार्ड – Ace of Swords
आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार में कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। संपत्ति का बड़ा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन संयम रखें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। पुराने मुद्दे पर रिश्तेदारों से बहस हो सकती है। निवेश के लिए दिन उपयुक्त है। गैर जरूरी खर्चों से बचें। धैर्य और समझदारी से दिन बेहतर होगा। खुशखबरी मिलने की संभावना है।
करियर: बड़े अधिकारी से मदद मिलेगी। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पुराना रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा होगा।
प्रेम: करीबी इंसान के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। पुराने मतभेद खत्म होंगे। मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। प्रेम में धैर्य रखना जरूरी होगा। विश्वास और ईमानदारी रिश्ते को मजबूत बनाएगी। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें।
स्वास्थ्य: दिनभर ऊर्जा रहेगी। बहुत मेहनत से थकान हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। इम्यून सिस्टम कमजोर महसूस हो सकता है। संतुलित और हल्का व्यायाम करें। रक्तचाप संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। नींद पूरी लें।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: पिंक
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही कामों की रूपरेखा बनाएं। दिनचर्या व्यवस्थित करें। इससे आपकी योजनाएं पूरी होंगी। पारिवारिक और सामाजिक कामों में सामंजस्य रहेगा। बड़े लोग किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
नेगेटिव- बहुत खर्चा हो ने से हाथ तंग रहेगा। उधार दिए पैसे की वापसी की कोशिश करें। दोपहर बाद काम अटक जाने से चिंता हो सकती है। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले उसके बारे में दोबारा विचार जरूर करें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर बाहरी इंसान का दखल न होने दें। स्टाफ के तालमेल बनाकर रखने से अपने कामों को अच्छी तरह से अंजाम दे पाएंगे। अधिकारी और सम्मानित लोगों से संपर्क रखना बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के लिए समर्पण और सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नजदीकी लाएगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
वृश्चिक | Scorpio
कार्ड – Ace of Swords
आज उम्मीदों को नया सहारा मिलेगा। किसी की सलाह फायदेमंद रहेगी। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। खर्चे पर नियंत्रण रखें। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए काम में सफलता मिलेगी। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। सकारात्मक दिन रहेगा।
करियर: नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य रहेगा। कार्यस्थल पर प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। नया कौशल सीखने का मौका मिलेगा। फ्रेशर्स के लिए दिन शुभ रहेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों से तारीफ मिलेगी।
प्रेम: शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी। कुछ रिश्तों में नयापन महसूस होगा। प्रेम संबंधों में भरोसे की आवश्यकता होगी। पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का सही समय है।
स्वास्थ्य: पेट में गैस और अपच हो सकती है। पानी ज्यादा पिएं। तकलीफों को नजरअंदाज न करें। नियमित व्यायाम फायदेमंद रहेगा। ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। मौसम के बदलाव का असर महसूस हो सकता है।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: फिरोजी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 7



धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- परिवार के साथ चल रहा विवाद हल होने वाला है। संतान की पढ़ाई को लेकर चल रही चिंता से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए दिन अच्छा है।
नेगेटिव- कोई आपकी उदारता का नाजायज फायदा उठा सकता है। पैसों का मैनेजमेंट करने की सख्त जरूरत है। गैर जरूरी खर्चो से आर्थिक रूप से उलझ सकते हैं। इससे समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप जल्दी समाधान निकाल लेंगे।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में नए कार्य शुरू करने का अनुकूल समय है। अपनी फाइल या पेपर व्यवस्थित रखें। कोर्ट केस संबंधी काम रुके रहेंगे। शेयर बाजार, कमोडिटी में सोच-समझकर निवेश करें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
लव- दांपत्य संबंधों में भावनात्मक नजदीकी रहेंगी। प्रेम संबंध उजागर होने से परिवार वालों से नाराजगी हो सकती है।
स्वास्थ्य- खानपान को लेकर संतुलन रखने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम में सेहत को लेकर सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल
धनु | Sagittarius
कार्ड – Ace of Swords
आनंद और उत्साह से भरा दिन रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। किसी खास अवसर का जश्न मना सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। महिलाएं घरेलू कामों में सफलता पाएंगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतोषजनक दिन रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
करियर: नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का महत्व समझ आएगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। ऑफिस में किसी विशेष काम को लेकर तारीफ होगी। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन रहेगा।
प्रेम: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा महसूस होगी। किसी खास व्यक्ति से नजदीकी बढ़ सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी रोमांटिक डेट की संभावना है।
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से ताजगी महसूस होगी। एसिडिटी हो सकती फिटनेस पर ध्यान दें। अधिक मिठाइयां खाने से बचें। नियमित योग और व्यायाम करें। मौसम के कारण एलर्जी हो सकती है। नींद पूरी लें। तनाव कम होगा।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: रेड
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 6


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। चुनौतियां रहेंगी, लेकिन उनके समाधान भी मिलते जाएंगे। करीबी लोगों से मुलाकात होगी। महत्वपूर्ण लक्ष्य पाने के लिए आप अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे। सफल भी रहेंगे।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चे ज्यादा रहेंगे। इन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। अपने आत्मविश्वास और कार्य क्षमता को मजबूत रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में अच्छी डील फाइनल हो सकती है। सहयोगियों और कर्मचारियों पर आपका विश्वास उनकी कार्य क्षमता बढ़ाएगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। इस कारण ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- परिवार के बीच सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में खुद को लकी महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव से सिर दर्द और एसिडिटी हो सकती है। सकारात्मक और मस्त रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल
मकर | Capricorn
कार्ड – Ace of Swords
आज बचत और सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। परिवार में स्थिरता बनी रहेगी। घरेलू मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। रिश्तेदारों से धन संबंधी मामलों में विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखना फायदेमंद होगा। व्यापार में निवेश से पहले विचार करें। पुराना बकाया धन वापस मिल सकता है। बच्चों की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा।
करियर: नौकरी में स्थिरता रहेगी। सैलरी बढ़ने की संभावना है। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें। नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा।
प्रेम: नए रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले सोच-विचार करें। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्ते में वफादारी महत्वपूर्ण होगी। पुरानी बात मन में चल सकती है। प्रेमी के साथ विश्वास बढ़ेगा। बातचीत में पारदर्शिता रखें। रोमांस के लिए अच्छा समय है।
स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक बैठने से बचें। कमर दर्द की परेशानी हो सकती है। तनाव बढ़ सकता है, ध्यान और योग से राहत मिलेगी। खान-पान संतुलित रखें। शरीर को आराम दें और पर्याप्त नींद लें।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: बादामी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- नई गतिविधियां शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। आपका लिया गया पारिवारिक या निजी फैसला बेहतर रहेगा। आपकी योग्यता और कार्य प्रणाली आपके कामों में गति देगी। घर के सदस्य की विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- निवेश करने से पहले आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। युवाओं में लापरवाही या व्यवहार कुशलता की कमी रहेगी। बिजनेस में धोखा हो सकता है। बहुत सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में हर काम अपनी देखरेख में करवाएं। स्टाफ की लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर कैंसिल होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध न खराब करें। इससे नुकसान हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध में कड़वाहट आ सकती है। इन संबंधों से दूर रहें तो ही अच्छा है।
स्वास्थ्य- थकान हावी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन के लिए समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल
कुंभ | Aquarius
कार्ड – Ace of Swords
आज आत्मचिंतन का दिन रहेगा। परिवार के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा हो सकती है। घरेलू मामलों में शांति रखें। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापार में धैर्य रखें। जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मित्रों से दूरी रह सकती है। अधिक खर्च से बचें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई संभावनाएं मिल सकती हैं।
करियर: नई नौकरी की तलाश करने वालों के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। सहकर्मियों से तालमेल बैठाना जरूरी होगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा। अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। मंजिल के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करनी होगी।
प्रेम: जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। प्रेम में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। आत्मसम्मान रखना महत्वपूर्ण होगा। रिश्ते में समझदारी से आगे बढ़ें।
स्वास्थ्य: मानसिक थकान महसूस हो सकती है। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आँखों की परेशानी हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्राकृतिक चिकित्सा से लाभ मिलेगा।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: आसमानी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 4

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- निकट संबंधी के साथ गलतफहमी चल रही है, तो बातचीत से उसे सुलझाया जा सकता है। अनुभवी के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- इस दौरान अति उत्साह और बेवजह के तर्क वितर्क से बचने की जरूरत है। कोई पुराना विवाद दोबारा उभर सकता है। किसी भी तरह का लेनदेन करते समय लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावट दूर होंगी, लेकिन मनचाही सफलता पाने के लिए कुछ इंतजार करना होगा। आपका काम करने का जनून आपको मेहनत करने की क्षमता देगा। किसी भी ऑफिशियल यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव- विवाहित और प्रेम संबंध दोनों में ही भावनात्मक नजदीकी रहेगी। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- महिलाएं स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। कसरत पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल
मीन | Pisces
कार्ड – Ace of Swords
आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। घरेलू मामलों में संतुलन रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। कुछ लोगों के लिए जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नए प्रोजेक्ट पर विचार कर सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों से अच्छा तालमेल रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उत्साह रहेगा।
करियर: ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। लक्ष्य पूरा करने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करनी होगी। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है।
प्रेम: रिश्तों में गर्मजोशी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ बनेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। साथी की भावनाओं को समझें। संकोच छोड़कर अपने दिल की बात कहें। रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य: रक्तचाप संतुलित रखें। मानसिक तनाव कम करने की कोशिश करें। नियमित व्यायाम से लाभ होगा। भरपूर नींद लें। ताजगी के लिए ध्यान करें।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: मस्टर्ड येलो
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 1

अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें
विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें
अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc
अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….
*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….

https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455
*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..
https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,Amrittoday,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in
छत्तीसगढ़ न्यूज, हिंदीछत्तीसगढ़, न्यूजछत्तीसगढ़, खबरछत्तीसगढ़, लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, CHHATTISGARH NEWS, HINDICHHATTISGARH,
NEWSCHHATTISGARH ,LATEST NEWS,CHHATTISGARH NEWS ,UPDATE,अमृत टुडे,
NEWS,TODAY’S LATEST, NEWSHINDI ,NEWSINDIA, NEWSKHABRON,@AmritToday,
KA SILSILATODAY’S, BREAKING ,NEWSTODAY’S ,BIG NEWSMID, DAY NEWS,HINDI NEWS,
