• Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

रायपुर/ अमृत टुडे / रायपुर आयरन एंड स्क्रैप ट्रेडर्स एसोसिएशन (RIST) द्वारा उरला इंडस्ट्रियल एरिया में शहीद दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण एवं विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर संगठन के प्रमुख राईका भिलाई, राजकुमार डालमिया जी, बजरंग अग्रवाल, महेश जी एवं राधेश्याम अग्रवाल ने शहीद भगत सिंह सहित समस्त बलिदानियों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था के सदस्यों ने अपने उद्गार में कहा कि हम उन वीर शहीदों के ऋणी हैं, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शहीदों को नमन किया।

Leave a Reply