• Thu. May 1st, 2025

Amrit Today

खबर हमारी, आपकी आवाज......

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी से कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। भावनात्मक रूप से आप अपने आपको सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी हासिल हो सकती है। कोई नई योजना बनाने से पहले वर्तमान नीतियों को मजबूत बनाना आपके लिए मददगार रहेगा।
नेगेटिव- कुछ विपरीत परिस्थितियां बनेंगी। गुस्से की वजह से अपना आपा ना खोएं। अप्रत्याशित खर्च की स्थिति बन सकती है। सुकून के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा रहने की वजह से कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकता है। बेहतर होगा दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय सर्वोपरि रखें। इस समय कोई भी उधारी अथवा लोन लेना आपको समस्या में डाल देगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेगी।
लव- जीवनसाथी और परिवार का उचित सहयोग रहेगा। घर में भी सुख-शांति रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं। कुछ समय प्राणायाम में और प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

मेष | Aries

कार्ड – Ace of Swords

आपसी तालमेल से काम पूरे होंगे। समाज में मेल-जोल बढ़ेगा। किसी शुभ आयोजन की प्लानिंग हो सकती है। किसी से रूबरू मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन लाभ के योग हैं। व्यवसाय में नया कांटेक्ट मिल सकता है। सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। दोस्त से मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। दिन सकारात्मक रहेगा।

करियर: साझेदारी में किए गए कार्य सफल होंगे। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आईटी और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। टीमवर्क में सफलता मिलेगी।
प्रेम: किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ प्रस्ताव आ सकते हैं। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्रियजन से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सिंगल लोगों को प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है।
स्वास्थ्य: हार्मोनल असंतुलन महसूस हो सकता है। इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें। अच्छी नींद लें। आंखों में थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें। योग से राहत मिलेगी।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: सी ग्रीन
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक मामलों में भी आपका योगदान रहेगा। पुरानी गलतियों से सीखकर अधिक बेहतरीन नीतियों पर विचार करेंगे। स्वयं को बेहतर परिस्थिति में भी पाएंगें। मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी सदस्य की नकारात्मक बात को लेकर घर के वातावरण में कुछ उदासी रह सकती है। तनाव लेने की अपेक्षा समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। किसी भी तरह की आवाजाही या मौजमस्ती में समय बर्बाद न करके अपने आसपास की व्यवस्था को ठीक करने में ध्यान दें।
स्वास्थ्य- व्यवसाय में रिस्क न लें और जो चल रहा उसी पर ध्यान देते रहें। अपने संपर्क सूत्रों तथा मीडिया द्वारा व्यवसाय संबंधी बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस के काम से किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणत करने का निर्णय लेने के लिए बेहतर समय है।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन तथा कफ संबंधी समस्या रहेगी। आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

वृष | Taurus

कार्ड – Ace of Swords

आज चिंता बढ़ सकती है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर तनाव रहेगा। छोटे बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। आराम की जरूरत होगी। आर्थिक मामले सोच-समझकर निपटाएं। व्यापार में अनिश्चितता रहेगी। पुराने कर्ज को लेकर चिंता हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। घरेलू माहौल थोड़ा अस्थिर रहेगा। करीबी रिश्तों में बातचीत से मतभेद दूर करें। अचानक अप्रिय समाचार मिल सकता है। दिन संयम से बिताएं।

करियर: ऑफिस में अधिक कार्यभार रहेगा। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन रहेगा। योजनाएं बाधित हो सकती हैं। लक्ष्य प्राप्त करने में रुकावटें आएंगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पेशेंस रखना होगा।
प्रेम: साथी से अनबन हो सकती है। विवाह को लेकर परिवार में असहमति हो सकती है। पार्टनर के साथ ईमानदारी से बात करें। शक और अविश्वास से बचें। सिंगल लोगों को नए रिश्तों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। रिश्ते को लेकर अधिक सोचना आपको दुखी कर सकता है। शांत मन से निर्णय लें।
स्वास्थ्य: अधिक सोचना माइग्रेन को बढ़ा सकता है। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। घबराहट हो सकती है। मेडिटेशन से राहत मिलेगी। श्वसन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। पानी अधिक पीएं और खुद को रिलैक्स रखें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: व्हाइट
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन मिले जुले प्रभाव वाला रहेगा। योजनाओं को कार्य रूप देने में मुश्किलें आएंगी, परंतु समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता भी मिलेगी। लक्ष्य प्राप्ति में भाइयों का सहयोग मिलेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक अवसर बनेंगे।
नेगेटिव- लेनदेन के मामलों में सावधानी बरते। जमीन-जायदाद से संबंधित कागजी कार्यवाही को बहुत अधिक ध्यान से करें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा कर लें। पारिवारिक मामलों में अपना योगदान अवश्य दें।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय से संबंधित अपनी कोई भी योजना शेयर ना करें। नहीं तो आपके काम का फायदा कोई और उठा लेगा। मार्केटिंग, कमिशन आदि से संबंधित व्यावसायिक लोगों को अच्छा लाभ मिलने वाला है। नौकरी पेशा व्यक्ति भी अपने फाइल और डाक्यूमेंट्स को बहुत अधिक संभालकर रखें।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था बनी रहेगी। मित्रों से मेल-मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल न करें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

मिथुन | Gemini

कार्ड – Ace of Swords

आज पूरा दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। आशा से अधिक मिल सकता है, आर्थिक मजबूती महसूस करेंगे। व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी। निवेश से लाभ हो सकता है। घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। नई शुरुआत के लिए दिन शुभ रहेगा।

करियर: प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। विदेशी संपर्कों से लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। इंटरव्यू देने जा रहे लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम संभव है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं।
प्रेम: प्रेम संबंधों में ऊर्जा आएगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। साथी से उपहार मिल सकता है। मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। अपने स्नेह को खुलकर व्यक्त करें।
स्वास्थ्य: सुस्ती महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम करें। मानसिक तनाव से दूर रहें। खानपान संतुलित रखें। कमर और गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए पर्याप्त पानी पीएं।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: लाइट ग्रीन
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ विवाद चल रहा था, तो उसका निपटारा हो जाएगा। चुनौतीपूर्ण समय में अपनी योग्यता और आत्मविश्वास द्वारा किसी परेशानी का सामना करने में सक्षम रहेंगे। खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है।
नेगेटिव- किसी भी असमंजस की स्थिति में परिजनों से जरूर विचार-विमर्श करें, इससे निश्चित ही आपको कोई समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर पैनी नजर रखनी जरूरी है। युवाओं को अपनी किसी योजना में व्यवधान आने से मायूसी रह सकती हैं।
व्यवसाय- नौकरी में विशेष कार्यभार मिलेगा। व्यवसाय में किसी भी नई योजना अथवा कार्य को शुरू करने से पहले हर पहलुओं पर उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ तनाव रह सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में बेहतरीन लाभ की स्थिति रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का अभाव रह सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- कब्ज और वात विकार जैसी परेशानियों से राहत पाने के लिए अपना खानपान व दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल

कर्क | Cancer

कार्ड – Ace of Swords

आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परिवार में प्रेम और तालमेल रहेगा। धन से जुड़े मामलों में सतर्कता रखें। निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार में स्थिरता आएगी। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। रुका कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संयम बनाए रखें।

करियर: कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। नई चुनौतियों का सामना मजबूती से करेंगे। नौकरी में मेहनत का परिणाम मिलेगा। सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
प्रेम: रिश्ते में समझ मजबूत होगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव दूर होगा। अविवाहित लोगों लिए नया प्रस्ताव आ सकता है। साथी से सरप्राइज़ मिल सकता है। रिश्तों में स्थिरता आएगी। करीबी लोगों की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य: तनाव से बचें। खुद को शांत रखें। मानसिक रूप से सशक्त रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। नियमित योग और ध्यान करने से फायदा मिलेगा। दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए हाइड्रेटेड रहें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: ग्रे
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना है, तो दिन शुभ है। यह निवेश भविष्य में बेहतर लाभ देने वाला रहेगा। मेहमान नवाजी में भी समय व्यतीत होगा। घर में आए लोगों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श भी रहेगा।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ अचानक ही कोई नकारात्मक बात उठने से तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। कोशिश करके इन बातों को हावी ना होने दें। परिस्थितियों को संभालकर रखें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को खुद संभालें। उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत जिम्मेदारियां और काम का बोझ रहेगा। आलस न करके पूरे मन से काम करें। परिणाम भी बेहतर होंगे। नौकरी में गंभीरता और ईमानदारी से प्रोजेक्ट को अंजाम दें। इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय दूरी अवश्य बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं। ब्लड प्रेशर से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

सिंह | Leo

कार्ड – Ace of Swords

निर्णय लेने में सतर्कता बरतें। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। पुराने विवाद का हल निकल सकता है। बच्चों की शिक्षा को लेकर नई योजनाएं बनेंगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार में सोच-समझकर आगे बढ़ें। किसी करीबी से गलतफहमी दूर होगी। नया निवेश करने से पहले सोचें। कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं। कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है।

करियर: कार्यस्थल पर नीतिगत फैसले लेने होंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मेहनत का फल मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
प्रेम: दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। शादीशुदा लोगों को नए अनुभव मिल सकते हैं। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। साथी की भावनाओं को समझें। रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखें। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य: नियमित व्यायाम करें। मौसमी बीमारियों से बचाव करें। जोड़ों में दर्द हो सकता है। दिनचर्या संतुलित रखने की जरूरत है। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: बैंगनी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। सचेत रहने से समस्याओं को जल्दी हल कर लेंगे। पारिवारिक या व्यक्तिगत मामलों में दिल की बजाय दिमाग से फैसले लें। इससे आप बेहतर नतीजे पर पहुंच पाएंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपका आत्म बल मजबूत होगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय ना रखें और किसी तरह की रुकावट आने पर शांत रहें। कोई नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में कोई यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उसे कार्य को लेकर कामयाब होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे, लेकिन स्टाफ की तरफ से कोई समस्या भी आ सकती है। नौकरीपेशा लोग कार्यभार कम होने से राहत की सांस लेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दे। दोस्तों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- काम तथा व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से मानसिक और शारीरिक तनाव रहेगा। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्थित करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल

कन्या | Virgo

कार्ड – Ace of Swords

आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद संभव है। घर का माहौल संवेदनशील रहेगा। रिश्तेदारों से दूरी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति में हल्का उतार-चढ़ाव आ सकता है। व्यापारियों को नई रणनीति अपनानी होगी। कुछ लोगों के लिए दबावभरा दिन हो सकता है। किसी अजनबी से मिली जानकारी लाभदायक रहेगी। अचानक कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती है।

करियर: कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस होगा। पुरानी गलती का असर कार्यस्थल पर दिख सकता है। सरकारी कामों में देरी हो सकती है। अधिकारी आपकी मेहनत को अनदेखा कर सकते हैं। एकाग्रता रखनी होगी।
प्रेम: प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है। साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर बहस संभव है। प्रेमी से अनबन हो सकती है, संयम से काम लें।
स्वास्थ्य: हृदय संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। नियमित योग और ध्यान से राहत मिलेगी। ताजी हवा में समय बिताएं। थकान महसूस हो सकती है। संतुलित आहार लेना जरूरी होगा।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: मैरून
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कार्य मन मुताबिक तरीके से होते नजर आ रहे हैं। किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में किसी चिंता और परेशानी का आज समाधान मिलेगा। आप अपने दम पर हर काम करने की क्षमता रखेंगे। भाइयों के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- आज किसी तरह का भी रिस्क ना लें, वरना बैठे-बिठाए कोई मुसीबत आ सकती है। उधार दिया हुआ पैसा अभी वापस मिलने की उम्मीद नहीं है। साथ ही आय की अपेक्षा खर्चों की स्थिति ज्यादा रहेगी। युवा वर्ग जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में कोई गलत रास्ता ना अपनाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। बेहतर होगा कि अभी किसी नए कार्य को स्थगित ही कर दें। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में किसी खास प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है।
लव- व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। तथा घर का वातावरण भी मधुर बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वस्थ बने रहने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। प्रतिकूल वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

तुला | Libra

कार्ड – Ace of Swords

आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर में किसी शुभ समाचार की संभावना है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ होगा। कारोबारी वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों से अच्छा तालमेल बना रहेगा। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।
प्रेम: प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। प्रेमी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों के बीच बेहतर समझ बनेगी। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा। रोमांटिक सरप्राइज़ मिलने की संभावना है। संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जंक फूड से बचें। त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। ताजगी महसूस करने के लिए ध्यान करें। शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। हाइड्रेटेड रहना जरूरी होगा।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: गुलाबी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- लाभदायक समय है। इसका सदुपयोग करें। कहीं इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय ले। किसी संतान की भी इनकम शुरू होने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। अध्यात्म और धर्म-कर्म के कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कोई व्यक्तिगत खर्चा सामने आ सकता है कि जिस पर कटौती करना संभव नहीं होगा और इससे आपका मासिक बजट गड़बड़ा जाएगा, इसलिए सावधान रहें। क्योंकि इस चिंता का असर आपकी सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है। हालांकि किसी मित्र की सहायता से आपकी समस्या का समाधान भी निकलेगा।
व्यवसाय- दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित व्यवसाय में गति आएगी। व्यवसाय में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है, इसलिए मेहनत से घबराए नहीं। नौकरी में टारगेट हासिल होने से बॉस व उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मन मुताबिक ट्रांसफर की भी संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। उनके भावनात्मक संबंधों में कटुता नहीं आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

वृश्चिक | Scorpio

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। कोई बड़ा वित्तीय निर्णय लेना लाभकारी रहेगा। व्यापारियों को नए निवेश के अवसर मिलेंगे। अनपेक्षित धन लाभ के योग हैं। बोनस मिलने की संभावना है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

करियर: नई जॉब के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रमोशन की संभावनाएं प्रबल हैं। सहकर्मियों के साथ सहयोग बना रहेगा। फ्रीलांसिंग से अच्छा लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने का विचार फायदेमंद हो सकता है।
प्रेम: रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। प्रेमी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। सिंगल लोगों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्ते में ईमानदारी और भरोसा बनाए रखें। किसी साथी के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। डेट प्लान कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: आलस्य महसूस हो सकता है। व्यायाम और योग करने से ऊर्जा मिलेगी। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए मसाज करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ नई परिस्थितियां आपके सामने आएंगी और किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी जरूरी काम को लेकर किसी संबंधी के यहां जाने का प्रोग्राम बन सकता है और इससे आपको लाभ होगा।
नेगेटिव- कानूनी मामलों को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें। किसी खास उद्देश्य से यात्रा करने में रुकावट आ सकती है। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें। निवेश संबंधी कोई भी पॉलिसी लेने से पहले उसके बारे में जानकारी अवश्य लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी बड़ा निर्णय लेने में परेशानी होगी। कानूनी मामलों को लेकर कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। बेहतर होगा किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। स्टॉक मार्केट में आज कुछ लाभदायक स्थिति रह सकती है। नौकरी में कुछ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध के भी विवाह में परिणित होने हेतु पारिवारिक अनुमति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज उपयुक्त रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

धनु | Sagittarius

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। परिवार में हल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन शांति रखें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी। व्यापारियों को अटके हुए पैसे मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।

करियर: ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने में समय लग सकता है। सहकर्मियों से तालमेल रखें। सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए लाभदायक दिन रहेगा।
प्रेम: प्रेम संबंधों में पारिवारिक हस्तक्षेप हो सकता है। साथी के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी प्रियजन से मुलाकात होने के संकेत हैं। अपने रिश्ते को प्राथमिकता दें। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
स्वास्थ्य: त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं। शारीरिक सक्रियता बनाए रखें। मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी। ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: नारंगी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय की कीमत और महत्व का सम्मान करें। इष्ट मित्र की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित अहम काम भी आज संपन्न होने की संभावना है। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। अपना आत्म बल बनाए रखें और समस्या को हल करने का प्रयास करें। बेवजह गुस्से और आवेश में आने से बनते कार्यों में दिक्कतें भी उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मीडिया और एडवर्टाइजमेंट संबंधी कामों पर अधिक ध्यान दें। मेहनत के बाद अपेक्षित लाभ नहीं मिलेंगे। इस समय धैर्य रखना उचित है। मार्केट में किसी भी तरह के उधारी या लेनदेन करना चिंता में डाल सकता है। ऑफिस के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा।
लव- परिवार के साथ आपसी प्रेम प्यार रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए आराम के लिए भी समय निकालें और व्यायाम करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

मकर | Capricorn

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। व्यापारियों को अचानक धन लाभ हो सकता है। सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ किसी पुराने मतभेद को दूर करने का अवसर मिलेगा। घर के बड़े फैसलों में आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

करियर: कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में टीम वर्क से सफलता मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। रचनात्मक आइडियाज फायदेमंद साबित होंगे। करियर से जुड़ी नई संभावनाएं खुल सकती हैं।
प्रेम: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथी के साथ खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें। प्रेमी जोड़ों को रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते में गहराई लाने के लिए समय दें। प्यार में नई संभावनाएं मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें। नियमित व्यायाम करें। ध्यान और योग से राहत मिलेगी। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त भोजन लें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: आसमानी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सुखद दिन व्यतीत होगा। आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कुछ खर्चे और चुनौतियां आपके सामने आएंगे, परंतु आप उन्हें हल भी कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी किसी उपलब्धि को लेकर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी तरह का रिस्क लेने या जल्दबाजी करने से परहेज करें। ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आएं। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती है और संबंधों में भी कटुता आ सकती है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक स्थल पर चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। स्वयं ही सारे निर्णय लें। ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी।
लव- परिवार के बीच तालमेल बना रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपकी बदनामी की वजह बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- एलर्जी की समस्या रहेगी। अपच और गैस जैसी समस्या से बचने के लिए खानपान की आदतों में सुधार लाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

कुंभ | Aquarius

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन धैर्य से काम लेने का है। परिवार में किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में थोड़ी अस्थिरता रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों को कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से दूरी महसूस हो सकती है। घर का माहौल हल्का तनावपूर्ण रह सकता है। पुराने मामले पर विवाद हो सकता है।

करियर: कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। नए टास्क पूरे करने में देरी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अधूरा रह सकता है। धैर्य और मेहनत से स्थितियां बेहतर होंगी।
प्रेम: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साथी से किसी विषय पर मतभेद हो सकता है। रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। विवाह को लेकर तनाव बढ़ सकता है। पुरानी गलतफहमियां उभर सकती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण संबंधों में भ्रम पैदा हो सकता है।
स्वास्थ्य: तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है। इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। व्यायाम और योग पर ध्यान दें। मानसिक थकान दूर करने के लिए ध्यान करें। शरीर को आराम दें और पौष्टिक भोजन लें। पानी की मात्रा बढ़ाएं।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: बादामी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई निर्णय लेने से पहले योजना बनानी होगी। थोड़ी सी सूझबूझ और विश्वास आपको मन मुताबिक सफलता देने वाला है। दिन के बीच में उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। नए संपर्क बनेंगे।
नेगेटिव- किसी वजह से लोन लेने का विचार बन रहा है तो अपनी क्षमता का भी ध्यान जरूर रखें। दूसरों की सलाह पर ध्यान दें। आपको कोई समाधान मिल सकता है। आज कहीं भी आने-जाने संबंधी गतिविधियों से परहेज करें। किसी प्रकार के विवाद की स्थितियां बन रही हैं।
व्यवसाय- कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सतर्क रहने की सलाह है। हालांकि आप अपनी कार्य योजना के बल पर उन्हें परास्त भी कर लेंगे। कोई पार्टनरशिप संबंधी निर्णय लेने से पहले पेपर वर्क करना या कॉन्ट्रैक्ट बनाना जरूरी है। सरकारी नौकरी में कार्यभार कुछ कम होने से राहत मिलेगी।
लव- घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- अन्य कार्यों के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रकार के इंफेक्शन होने की आकांक्षा बन रही हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

मीन | Pisces

कार्ड – Ace of Swords

आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार में नए विचारों को अपनाने पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी, लेकिन बड़े निवेश से बचें। व्यापारी वर्ग को नए अवसर मिल सकते हैं। नई संभावनाएं मिल सकती हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दिन योजना बनाने के लिए उपयुक्त रहेगा।

करियर: करियर में नई राहें खुल सकती हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए सही समय है। सरकारी नौकरी वालों के लिए कोई विशेष कार्यभार आ सकता है। मीटिंग्स और प्रोजेक्ट्स में प्रभावी प्रदर्शन रहेगा।
प्रेम: सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है। साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। लव लाइफ में रोमांस बढ़ सकता है। दूर रह रहे प्रेमियों को मुलाकात का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य: एसिडिटी और अपच से बचें। अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। थकान और लो एनर्जी महसूस हो सकती है। सर्दी-खांसी से बचाव करें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: हरा
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3

अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें

विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें

अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए


https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc

अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….

*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….

https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455

*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..

https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,Amrittoday,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in
छत्तीसगढ़ न्यूज, हिंदीछत्तीसगढ़, न्यूजछत्तीसगढ़, खबरछत्तीसगढ़, लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, CHHATTISGARH NEWS, HINDICHHATTISGARH,
NEWSCHHATTISGARH ,LATEST NEWS,CHHATTISGARH NEWS ,UPDATE,अमृत टुडे,
NEWS,TODAY’S LATEST, NEWSHINDI ,NEWSINDIA, NEWSKHABRON,@AmritToday,
KA SILSILATODAY’S, BREAKING ,NEWSTODAY’S ,BIG NEWSMID, DAY NEWS,HINDI NEWS,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close