• Thu. May 7th, 2026

सुशासन तिहार : फौरी मदद मिलने से ग्रामीण हुए प्रसन्न…..

ByPreeti Joshi

Apr 30, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आधार पंजीयन, #इंडिया न्यूज़, #इससे ग्रामीणजन प्रसन्न हैं। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से मिले आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नया राशनकार्ड, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #जिला प्रशासन सुकमा, #त्वरित कार्यवाही, #नया राशनकार्ड, #न्यूजछत्तीसगढ़, #प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार, #फौरी मदद मिलने, #मुख्यमंत्री, #रायपुर, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #विष्णु देव साय, #सुशासन तिहार, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार में ज़रूरतमंद लोगों को फौरी मदद मिल रही है, इससे ग्रामीणजन प्रसन्न हैं। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से मिले आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नया राशनकार्ड, आधार पंजीयन, दिव्यांगजनों को पुर्नवास उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों के यहां शौचालय निर्माण की स्वीकृति भी दी जा रही है।amrittoday.in

जिला प्रशासन सुकमा की पहल पर सुकमा के शहीद चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में रहने वाली सुभद्रा ढाली को नया राशनकार्ड मिल गया है। सुशासन तिहार अंतर्गत उन्होंने नया राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया था। ढाली ने नया राशनकार्ड मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अब पीडीएस दुकान से कम क़ीमत में खाद्यान्न मिल सकेगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मेखावाया की हंसिका मरकाम का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीयन किया गया है।

जशपुर जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत रूपसेरा की प्रतिमा तिर्की, सोनपुर की वंदना एक्का को शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है। प्रतिमा तिर्की ने बताया कि उनके द्वारा सुशासन तिहार में व्यक्तिगत शौचालय की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण प्रारंभ हो गया है। इसी प्रकार हेमंती मिंज के आवेदन पर शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है। साथ ही उन्हें नया राशन कार्ड प्रदान किया गया है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत मिर्चीद के किसान मनोज कुमार ने अपने खेतों में सिंचाई सुविधा के लिए पम्प दिए जाने की मांग की थी। उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शाकम्भरी योजना के अंतर्गत उन्हें पंप उपलब्ध कराया गया है। मनोज कुमार ने कहा कि अब मेरे खेतों में आसानी से पानी पहुंचेगा और मैं अपनी खेती को और बेहतर कर सकूंगा।

महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत भोकलूडीह के दिव्यांग विरेन्द्र बरिहा को नई ट्रायसाइकिल मिल गई है। उन्होंने कहा कि ट्रायसाइकिल मेरे लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि यह उन्हें दैनिक आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। जिला प्रशासन द्वारा आवेदनों पर की जा रही त्वरित कार्यवाही पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply