• Tue. Mar 24th, 2026

स्व.सुशांत अग्रवाल जयंती पर पुस्तक दान और शरबत वितरण का हुआ आयोजन…..

Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे/ पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महावियालय में स्व सुशांत अग्रवाल जयंती पर बुक डोनेशन और शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर साल अग्रसेन महाविद्यालय की ओर से सुशांत अग्रवाल की जयंती पर दान पुण्य का कार्य कर यह दिन मनाया जाता है

इस कार्यक्रम की और जानकारी के लिए महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से पुस्तक दान देकर और शरबत वितरण कर उनके जन्मदिन को शांति और शालीनता से मनाया जाता है महाविद्यालय की ओर से श्रद्धांजलि स्वरूप उन्हे भेंट किया जाता है।amrittoday.in

कार्यक्रम की शुरुआत पुस्तक दान से किया गया ।अतिथियों और महाविद्यालय के सदस्यों द्वारा महाविद्यालय के लाइब्रेरी में स्व सुशांत के स्मृति में बुक बैंक में पुस्तक दान किया गया ।amrittoday.inमहाविद्यालय के डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा की पुस्तक दान का अर्थ ज्ञान के दान देना होता है और उन्हें अपनी स्मृति पटल पर बनाए रखने और जीवन रखने का इससे अच्छा माध्यम और कुछ नही हो सकता इसी तर्ज पर महाविद्यालय के लाइब्रेरी में पुस्तक दान का किया गया।amrittoday.in

पुस्तक दान के बाद शरबत वितरण का कार्यक्रम सरस्वती स्कूल के सामने पुरानी बस्ती में किया गया , आने जाने वाले लोगो में शरबत बांटा गया । कार्यक्रम का आयोजन स्व सुशांत अग्रवाल स्मृति बुक बैंक और आईक्यूएसी के तत्वाधान में किया गया , जिसमे महाविद्यालय के प्राचार्य सभी विभाग के विभागाध्यक्ष और छात्र भी शामिल हुए।

Leave a Reply

You Missed