रायपुर, अमृत टुडे । देश में कोरोना के मामले 1 हजार के पार पहुंच चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में आ चुकी है। राजधानी रायपुर में भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गाइडलाइन जारी होने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी अलर्ट मोड में है और रायपुर के बड़े अस्पतालों में से एक मेकाहारा में स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा ओपीडी में भी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। यहां एक अलग से कोविड ओपीडी को मरीजों के लिए तैयार किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अभी तक तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से दो मरीज रायपुर के और एक मरीज भिलाई का बताया जा रहा हैं।

कोरोना के नए वेरिएंट JN 1 के मामले में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य कर्मचारी अलर्ट मोड में है और बेड एवं ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही सैंपलों के जांच के लिए भी टीम तैनात है।

