• Fri. Feb 6th, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 38 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में……

ByPreeti Joshi

Jun 11, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, ##धमतरी, ##मुख्यमंत्री, ##योजना, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अधिकारियो, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #ओंकार साहू, #कन्या विवाह योजना, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जनप्रतिनिधियों, #जोड़े बंधे, #नवविवाहित जोड़ो, #न्यूजछत्तीसगढ़, #परिणय सूत्र, #महापौर रामू रोहरा, #मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #विधायक, #विन्ध्वासिनी मंदिर, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो ने नवविवाहित जोड़ो कों दिया आशीर्वाद

योजना के तहत वधु के खाते में अंतरित किये जाते है 35 हजार रूपए

धमतरी, अमृत टुडे । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज विन्ध्वासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में सामूहिक विवाह  संपन्न हुआ। इस विवाह में 17 शहरी एवं 21 जोड़े ग्रामीण क्षेत्र के थे, इस प्रकार 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू, महापौर  रामू रोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद  एवं सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


इस  अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहां की निर्धन एवं गरीब परिवारों सहायता के लिए योजना बहुत सी उपयोगी है। इस योजना से माता-पिता की अपनी बेटियों की शादी की चिंता दूर हो जाती है। वही महापौर रामू रोहरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव द्वारा गरीब बेटियों के हाथ पीले करने का यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। योजना अंतर्गत बेटियों को एक साथ 35 हजार रुपए की राशि उनके खाते में सीधे अंतरित की जा रही है जो उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत में सहायक सिद्ध होगा।


बता दे कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति विवाह 50 हजार रूपए का प्रावधान है, जिसमें 35 हजार रूपए की राशि वधु के खाते में अंतरित की जाती है। वही 7 हजार रूपए की श्रृंगार सामग्री एवं उपहार वर-वधु को दिए जाते हैं। कार्यक्रम मोनिका देवांगन  कविता बाबा नगर निगम सभापति  कौशल्या देवांगन,  विभा चंद्राकर के अलावा पाषर्दगण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी  जगरानी एक्का  के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply