• Tue. Mar 24th, 2026

युवा कांग्रेस ने नक्सली हमले में शहीद हुए आकाश राव गिरपूंजे कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि…..

Spread the love

रायपुर, 11 जून 2025
अमृत टुडे । 
युवा कांग्रेस द्वारा आज राजधानी रायपुर में नक्सली हमले में हुए शहीद छत्तीसगढ़ के लाल देश के सच्चे सपूत रायपुर के गौरव शहीद आकाश राव गिरपुजे को प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं सैकड़ो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई युवा कांग्रेस ने सिटी कोतवाली से लेकर जय स्तंभ चौक तक श्रद्धांजलि मार्च निकाला एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आकाश राव अमर रहे किनारे लगाए गए जय स्तंभ चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर मोमबत्ती लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं अमर रहे के नारे लगाए गए।।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि शहीद आकाश राव  का हम सब के बीच से जाना हमारे रायपुर शहर के लिए अपूर्ण क्षति है आज पूरा छत्तीसगढ़ी नहीं बल्कि पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और उनके वीरता को नमन कर रहा है आज हमने भी सिटी कोतवाली से लेकर जय स्तंभ चौक तक श्रद्धांजलि मार्च निकाला एवं उनके वीरता को नमन करने का प्रयास किया ऐसे शूरवीर का हम सभी के बीच से चले जाना हमारे शहर के लिए बहुत दुखदायक है आज हमने सभी कार्यकर्ताओं के साथ जयस्तम चौक में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैंडल जलाया।।

Leave a Reply

You Missed