रायपुर 13 जून 2025
अमृत टुडे ।
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना प्रकट करते हुए भगवान से प्रार्थना की। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप , व्यास कश्यप के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी किया है, इसे लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने पिछले कुछ दिन पहले सत्य झूठ भ्रामक रूप से धर्म को लेकर टिप्पणियां की सार्वजनिक रूप से, मैं समझता हूं कि किसी भी व्यक्ति के लिए इस 25 साल की राजनीति में पहली बार हमने देखा है की राजनीति से हटकर व्यक्तिगत रूप से इस प्रकार की टिप्पणियां आई है। कहीं ना कहीं इससे आहत हुई है इसलिए मैंने कहा भी है कि आप साक्ष्य प्रस्तुत करें या फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे लेकिन अभी तक इसका कुछ नहीं हुआ इसलिए हम लोगों ने लीगल नोटिस जारी किया है।
वहीं पुलिस विभाग में 5 दिन छुट्टी रद्द करने को लेकर बैज ने कहा कि कर्मचारी लगातार काम के चलते परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं कहीं ना कहीं मानसिक दबाव रहता है इसलिए शनिवार को हमारी सरकार की छुट्टियां दी थी कहीं ना कहीं यह सरकार काम तो नहीं कर पा रही है और कर्मचारियों का छुट्टी भी रद्द करना मैं समझता हूं स्वभाव से तकलीफ होता है लेकिन यह सरकार का निर्णय व्यावहारिक है कहीं ना कहीं कर्मचारियों में आक्रोश और नाराजगी है इसमें सरकार को पुनः विचार करना चाहिए। इसके साथ ही मठ मंदिरों को महाट्रस्ट बनाने को लेकर बैज का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि कब्ज कौन कर रहा है सबसे बड़ा सवाल है कब्जा भी तो उनके लोग ही कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के लोग। वही भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का मामला कांकेर के साथ पूरे भारत में सामने आ रहा है इसे लेकर बैज ने कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट में समझता हूं छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा घोटाला होगा और बड़ी हेरा फेरी हुई है कहीं ना कहीं सरकार को इसमें क्षति पहुंची है लेकिन अभी तक का सिर्फ अभनपुर का मामला सामने आया है अभनपुर ही क्यों कुरूद का भी जांच होना चाहिए।
जांच बहुत धीमी गति से चल रही है , कछुआ की चाल चल रही है भारत वाला प्रोजेक्ट में बड़ी गहराई से जांच होनी चाहिए। साथ ही भाजपा में 2 पद खाली है इसे लेकर दीपक बैज ने कहा कि मंत्रियों का विभाग संभाल नहीं रहा है और संगठन चौपट हो चुकी है सत्ता और संगठन में कहीं तालमेल नहीं दिख रहा है कहीं ना कहीं यह गुट बाजी का कारण है जो की सरकार और सत्ता दोनों अलग-अलग दिशाओं में चलती दिख रही है मैं समझता हूं कि भारतीय जनता पार्टी में सिर फूटौवल की स्थिति है । 16 जून से स्कूल खुल रहे हैं और बीजेपी शाला उत्सव मनाने की तैयारी कर रही है इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा कि अगर सरकार और उनके प्रतिनिधि शाला उत्सव मना रही है , तो मैं समझता हूं कि उनको एक बार आकलन करना चाहिए लेकिन सरकार सिर्फ फॉर्मेलिटी के सिवाय कुछ नहीं कर रही। साथ ही चावल दुकान में भंडारण नहीं हो पा रहे हैं 3 महीने से उस पर बैज ने कहा कि इनके पास चावल नहीं है भंडारण की क्षमता नहीं है आप भंडारण कहां करेंगे ?आपके पास मशीन काम नहीं कर रही है।

