रायपुर, अमृत टुडे/ जे सी आई रायपुर वामा कैपिटल ने विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 11वीं वर्ष की प्रवेश के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” थीम को ध्यान में रखते हुए 21 जून , (वर्ष के सबसे लंबे दिन में) योग का आश्रय लिया एवं तनाव भरी जिंदगी में योगासन करके अपने आप को मानसिक शारीरिक और आध्यात्मिक शांति को महसूस किया

योग की महिमा आज से नहीं यह सभ्यता आदि अनादि काल से चली आ रही हैl, अपने आप को हष्ट पुष्ट और स्वस्थ रखने के लिए हमारे ऋषि, मुनि ,संत ,राजा महाराजा प्रजा,सभी ने योग का आश्रय लिया हैl
योग अर्थात जुड़ना, जोड़ना एकजुट होना मिलकर रहना होता है योग से तन ही नहीं मन ,आत्मा भी पवित्र, स्वस्थ, स्वच्छ और शांत रहता है
तनाव भरी जिंदगी, प्रदूषण ,कई परेशानियां ,बीमारियों को दूर करने के लिए ,अपने मुद्रा में सुधार लाने के लिए ,एकाग्रता लाने के लिए अपनी दैनिक जीवन को स्वस्थ और आसान बनाने के लिए हम सभी को योग की शरण में जाना चाहिए
संस्था की अध्यक्ष आस्था बाफना, सचिन दिव्या जैन ,योग प्रशिक्षक प्रिया आहूजा ने अपने प्रिया डांस एकेडमी में वामा सदस्यों को योग ,व्यायाम, प्राणायाम, आसन एवं डांस कराया
चैप्टर कन्वेयर रूपाली दुबे चैप्टर इंचार्ज आंचल पंजवानी पास्ट प्रेसिडेंट जय अरोड़ा ,सुषमा लालवानी, प्रतीक्षा श्रीवास्तव, भाविका रोहरा आदि सदस्यों की उपस्थिति रही
जे सी आई रायपुर वामा कैपिटल ने विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 11वीं वर्ष की प्रवेश के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” थीम को ध्यान में रखते हुए 21 जून , (वर्ष के सबसे लंबे दिन में) योग का आश्रय लिया एवं तनाव भरी जिंदगी में योगासन करके अपने आप को मानसिक शारीरिक और आध्यात्मिक शांति को महसूस किया
योग दिवस मे ही नहीं हमें नित्य प्रतिदिन योग करना चाहिए योग आज की जरूरत बन गई है अपने आप को स्वस्थ निरोगी जीवन जीने की के लिएl

