• Thu. Feb 5th, 2026

आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ : महापौर रामू रोहरा ने किया छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन…..

Spread the love

धमतरी, 25 जून 2025

अमृत टुडे। आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ’आपातकाल स्मृति दिवस’ (संविधान हत्या दिवस) के तहत कलेक्टोरेट परिसर में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन आज नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने मीसाबंदियों के परिजनों के साथ किया। इस अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में आपातकाल कालखंड के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, जनआंदोलनों, सेंसरशिप, और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को दर्शाया गया।amrittoday.in

छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए रोहरा ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की महत्ता का पुनः स्मरण कराता है। उन्होंने जिले के मीसाबंदी और उनके परिजनों को छायाचित्र प्रदर्शनी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए घटनाक्रम का वर्णन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रीता यादव, रामकुमार कृपाल, पवन प्रेमी सहित, बीएस मरकाम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।amrittoday.in

Leave a Reply