• Thu. Feb 5th, 2026

आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ : एकलव्य खेल मैदान से गांधी चौक तक निकली तिरंगा रैली

Spread the love

महापौर रामू रोहरा ने हरी झण्डी दिखाकर किया रैली को रवाना

धमतरी, 25 जून 2025

अमृत टुडे। आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन हायर सेकेंडरी स्कूल के एकलव्य खेल मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगरनिगम महापौर रामू रोहरा ने इस तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली एकलव्य खेल परिसर से निकलकर सदर रोड होते हुए गांधी मैदान पर संपन्न हुई। रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 एक ऐसा काला दिवस, जो भारत के संविधान में काला धब्बा कहा जाता है। यह लोकतंत्र की हत्या की दिवस के रूप में जाना जाता है। राज करने की इच्छा लोकतंत्र की हत्या कर देती है।

उन्होंने कहा कि तात्कालीन सरकार ने इसे सिद्ध कर दिया था। उन्होंने लोकतंत्र के प्रहरियों पर किए गए अत्याचार और प्रताड़नाओं को भी बताया। महापौर ने सभी लोगों से लोकतंत्र में विश्वास रखने के साथ सबका साथ-सबका विकास और सबके विश्वास के मार्ग पर चलने की भी अपील इस अवसर पर की।

Leave a Reply