• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

रायपुर, 25 जून 2025

अमृत टुडे। देश में आपातकाल को 50 साल पुरे हो गए है। जिसे लेकर भाजपा सभी जगह संविधान हत्या दिवस मनाने वाली है इस दौरान भाजपा आपातकाल की सच को लोगों के सामने लेकर आएगी। वहीं इस मामले को लेकर छत्तसीगगढ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि संविधान पर सबसे बड़ा खतरा आज मंडरा रहा है,चुने हुए सरकार को गिराना, विधायकों की खरीद फरोख्त करना, विपक्षीय नेताओं को डराना , धमकाना, केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग करने का काम कर रही है।

यह आपातकाल नहीं तो और क्या है ? अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है, कोई खुलकर बोल नहीं सकता। अघोषित आपातकाल इस सरकार में लगा हुआ है। बीजेपी नाकामियों को छुपाने के लिए नौटंकी करती है। वहीं सरकार बस्तर में मध्य परिषद की बैठक करने जा रही है इसे लेकर दीपक बैज ने कहा कि बस्तर में करें या जशपुर में करे क्या फर्क पड़ता है। भाजपा अपनी ब्रांडिंग कर रही है। लेकिन सफल नहीं हो पा रही है। भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है। पीसीसी चीफ ने प्रदेश के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि रायपुर में लगातार मर्डर हो रहे हैं,बस्तर में लगातार हत्या हुई है। सरकार में कानून नाम की चीज नहीं है। गृह मंत्री पूरी तरह से फेल है। थोड़ी बहुत नैतिकता है तो उन्हें यह विभाग छोड़ देना चाहिए। वहीं जुलाई को मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा मामले में उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जन सभा होगी,,पार्टी जोरों से तैयारी कर रही है।

7 जुलाई को मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम है। उसकी तैयारी को लेकर दिशा निर्देश भी दिए गए है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने खाद की कमी और अमित शाह के दौरे को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार खाद बीज उपलब्ध नहीं करवा पा रही है, डीएपी की कमी है। डबल इंजन की सरकार फेल नजर आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री का किसानों के लिए एक शब्द ना बोलना इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।

Leave a Reply

You Missed