• Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

धमतरी 09 जुलाई 2025

अमृत टुडे। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के तहत आटा, दाल मिल, राइस मिल, पोहा मिल, सूजी रवा, नमकीन मिठाई निर्माण, चिप्स, आचार, ब्रेड, चनाचूर, बड़ी, पापड़, मैगी, आइस कैण्डी, मशरूम उद्योग, मसाला उद्योग व दुग्ध आधारित उत्पाद तथा अन्य खाद्य पदार्थ इकाईयों की स्थापना की जा सकती है।

महाप्रबंधक ने बताया कि इन इकाईयों की स्थापना के लिए पात्रतानुसार 35 प्रतिशत एवं एक लाख रूपये तक का अनुदान उपलब्ध है। इसमें व्यक्तिगत उद्यमी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कलेक्टोरेट परिसर, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 66 में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 07722-232966 और मोबाईल नंबर 94252-14763 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply