• Thu. Mar 26th, 2026

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा अम्बिकापुर में कई कास्मेटिक दुकानों की औचक जांच…..

ByPreeti Joshi

Jul 22, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, ##निरीक्षण, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #अम्बिकापुर शहर, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #औषधि निरीक्षक, #कास्मेटिक्स विक्रेताओं, #खबरछत्तीसगढ़, #खाद्य एवं औषधि प्रशासन, #गुणवत्ता, #चांदनी चौक, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जांच-पड़ताल अभियान, #डे-टू-डे रिटेल्स, #नेहा फैशन पार्क, #न्यूजछत्तीसगढ़, #प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, #प्रसाधन सामग्री, #बनारस रोड, #मानक गुणवत्ता, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #सहेली स्टोर्स, #सौंदर्य प्रसाधन सामग्रियों, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

संदेहास्पद नमूनों को जांच के लिए भेजा गया प्रयोगशाला

रायपुर, अमृत टुडे। राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा सौंदर्य प्रसाधन सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अम्बिकापुर शहर में जांच-पड़ताल का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों को सुरक्षित एवं मानक गुणवत्ता की प्रसाधन सामग्री उपलब्ध कराना है।

इस अभियान के अंतर्गत औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में शहर के प्रमुख कास्मेटिक्स विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डे-टू-डे रिटेल्स (बनारस रोड), नेहा फैशन पार्क (चांदनी चौक), सहेली स्टोर्स (देवीगंज रोड), चावला जनरल स्टोर्स (बाबरा कॉम्प्लेक्स) एवं महामाया श्रृंगार (गुदरी गली) में प्रसाधन सामग्रियों के विक्रय एवं भंडारण की विधिवत जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान संदेहास्पद उत्पादों के नमूने संकलित कर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से यह अपील की गई है कि वे सौंदर्य प्रसाधनों की खरीद के समय उत्पाद की पैकेजिंग, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं निर्माता की जानकारी की जांच अवश्य करें, ताकि असुरक्षित अथवा नकली उत्पादों के उपयोग से बचा जा सके। प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं मानक प्रसाधन सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply