• Sun. Sep 27th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

केंद्रीय जेल रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला खुली जेल का शुभारंभ हुआ। डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने उद्घाटन किया। 25 महिला बंदिनियां इस ओपन जेल में रहेंगी। सुबह विभिन्न कार्य के लिए बाहर जाएंगी और शाम को वापस लौटेंगी। सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पाद बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा। पुनर्वास और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर।

विवरण : डीजी जेल हिमांशु गुप्ता के कर कमलों से केंद्रीय जेल रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला खुली जेल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा एवं जेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार इस प्रकार की महिला ओपन जेल प्रारंभ की गई है। रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए ओपन जेल खोला गया है।

इस ओपन जेल में 25 महिला बंदिनियां रहेंगी। ये महिला बंदिनियां सुबह विभिन्न कार्य करने के लिए जेल के बाहर निकलेंगी तथा शाम को कार्य पूर्ण कर लॉकअप होने के पूर्व जेल में वापस आ जाएंगी। महिला बंदिनियों को जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर एवं जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा। उनके लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध रहेंगे। यह पहल महिला बंदिनियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

You Missed