• Sat. Sep 26th, 2026

भारी जलभराव और ट्रैक धंसने से कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, दुर्ग दल्लीराजहरा सेक्शन में अस्थायी परिवर्तन…..

Spread the love

Amrit Today,Durg-Raipur Chhattisgarh

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग दल्लीराजहरा सेक्शन में भारी वर्षा के कारण ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की स्थिति बनी है। यात्री सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी टीम ट्रैक दुरुस्त करने में लगी है। पांच ट्रेनें रद्द या शॉर्ट-ऑरिजिनेट की गई हैं।

विवरण : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के दुर्ग दल्लीराजहरा सेक्शन में लाटाबोर-गुंडरदेही स्टेशनों के बीच भारी वर्षा के कारण ट्रैक पर जलभराव एवं ट्रैक धंसने की स्थिति को देखते हुए यात्री सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। मौके पर मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित संरक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों ने स्थिति पर पहुंचकर वास्तविकता की जानकारी ली। इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी टीम रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में तत्परता से लगी हुई है।

रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नानुसार ट्रेनों को रद्द या शॉर्ट-ऑरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 78816 अंतागढ़-रायपुर का परिचालन दल्लीराजहरा से रायपुर के मध्य रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 78815 रायपुर-अंतागढ़ दिनांक 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़-दुर्ग दिनांक 26 सितंबर 2026 को दल्लीराजहारा से चलेगी। ट्रेन संख्या 68765 ताड़ोकी-रायपुर और 68764 रायपुर-ताड़ोकी दिनांक 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply