अमृत टुडे, बलरामपुर छत्तीसगढ़
सेवा संकल्प अभियान के तहत बलरामपुर की जया देवी और शिवमाला देवी के परिवार को नियमित राशन से राहत मिल रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना से हर महीने चावल, चना और नमक मिल रहा है। पहले राशन का इंतजाम चिंता का विषय था। अब बची राशि बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों पर खर्च हो रही है। योजनाओं से मिला आर्थिक संबल।
विवरण : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाएँ जरूरतमंद परिवारों के जीवन में राहत पहुँचा रही हैं। बलरामपुर की जया देवी और शिवमाला देवी के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना से मिलने वाला नियमित राशन घर चलाने का संबल बना है। बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी जया देवी को शासकीय उचित मूल्य दुकान से हर महीने चावल, चना और नमक मिल रहा है। वे बताती हैं कि पहले महीने भर के राशन का इंतजाम बड़ी चिंता थी।

अब समय पर राशन मिलने से भोजन की जरूरत पूरी होती है। बची हुई राशि बच्चों की पढ़ाई तथा घर की अन्य आवश्यकताओं पर खर्च कर पाती हैं। शिवमाला देवी के परिवार को भी पात्रता के अनुसार उचित मूल्य दुकान से नियमित खाद्यान्न मिल रहा है। इससे महीने के राशन की चिंता कम हुई है और परिवार का बजट संभालना आसान हुआ है। नियमित खाद्यान्न उनके परिवार के लिए राहत और सुरक्षा का आधार बना है। दोनों महिलाओं ने जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। समय पर मिलने वाला राशन परिवार की भोजन संबंधी जरूरत पूरी करने के साथ अन्य आवश्यक खर्चों के लिए भी आर्थिक गुंजाइश बनाता है।




