Amrit Today, Mungeli Chhattisgarh
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू हुई आंगन मिलन सेवा के पहले दिन प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल रहा। 2,262 स्थानों पर 12,698 गतिविधियां हुईं। 97,471 लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में शामिल हुए। सुपोषित थाली प्रदर्शन से माताओं को पोषण की जानकारी। महतारी वंदन योजना लाभार्थियों ने बताए अनुभव।

विवरण : आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार से शुरू हुई आंगन मिलन सेवा के पहले दिन राज्यभर में उत्सव सा माहौल रहा। 2,262 स्थानों पर 12,698 गतिविधियां आयोजित हुईं, जिनमें 97,471 लोगों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली जिले के मदकू में कार्यक्रम में शामिल हुए और माताओं एवं बच्चों के पोषण का संदेश दिया। गर्भवती माताओं का स्वागत किया गया। स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों, दालों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन हुआ।

सुपोषित थाली के माध्यम से महिलाओं ने रोजमर्रा के भोजन में विविधता के महत्व को समझा। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थियों ने सहायता से परिवार की जरूरतें पूरी करने की बात कही। कार्यक्रमों में अभिभावकों ने पोषण और मातृ स्वास्थ्य के अनुभव साझे किए। आंगन मिलन सेवा से परिवारों और समुदाय को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ते हुए बच्चों के पोषण को साझा जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया गया।




