• Sat. Sep 26th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, कबीरधाम छत्तीसगढ़

कबीरधाम के ग्राम चंडालपुर का नाम अब चंदनपुर हो गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार देर रात राजपत्र लेकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। 11.70 लाख रुपए के विकास कार्य घोषित। दस्तावेजों में नाम परिवर्तन के लिए लगेगा विशेष शिविर। आधिकारिक रिकॉर्ड में स्थायी होगा नया नाम।

विवरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तेज बारिश के बावजूद शुक्रवार देर रात कबीरधाम पहुंचे। ग्राम चंडालपुर के नाम परिवर्तन का राजपत्र ग्रामीणों को सौंपा। लंबे समय से चल रही मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव का नाम जनभावनाओं से जुड़ा होता है।

चंदनपुर नाम से गांव को नई पहचान मिली। 11.70 लाख रुपए सीसी रोड और सामुदायिक भवन के लिए घोषित। दस्तावेजों में नाम बदलने विशेष शिविर लगेगा। राजपत्र प्रकाशन के बाद सरकारी पोर्टल में स्थायी दर्ज होगा। ग्रामीणों से नए नाम के प्रयोग का आग्रह।

Leave a Reply