Amrit Today,Dhamtari Chhattisgarh
धमतरी में लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा और अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।

विवरण: जिले एवं आसपास के कैचमेंट क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है। कोलियरी, मधुरिमा, सलोनी, खरेंगा आदि ग्राम पंचायतों में जलभराव से प्रभावित परिवारों को बाढ़ आपदा भवन में शिफ्ट किया गया है।

भोजन, आवास सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोड़ेगांव बी से मोगरागहन मार्ग सहित क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को सभी सड़कों की समीक्षा कर आवागमन सुचारू करने के आदेश दिए गए हैं। जिला कंट्रोल रूम 07722-232249 पर संपर्क किया जा सकता है




