• Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

आकांक्षी जिला में कोंडागांव जिले को मिला है गोल्ड मैडल 

रायपुर, 29 जुलाई 2025

अमृत टुडे। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश के 112 जिलों को आकांक्षी जिला और 500 विकासखंड को आकांक्षी विकासखंड में शामिल किया गया है, जिससे उस क्षेत्र में विकास की गति में तेजी आ सके। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के दो जिलों को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया है, जिसमें कोंडागांव जिला भी शामिल है। 

इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा सामुदायिक भवन विकास नगर में ‘आकांक्षा हाट’ का शुभारंभ किया गया है। इसमें बिहान के विभिन्न महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। शहरवासियों के अवलोकन के लिए आकांक्षा हाट 01 अगस्त तक लगा रहेगा। 
जिल में संपूर्णता अभियान के तहत कोंडागांव के सामुदायिक भवन में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष रीता शोरी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 

सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के इंडीकेटर के शत प्रतिशत सैचुरेशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 66 कर्मचारी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष  रीता शोरी और उपस्थित अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नंदकुमार राठौर,  दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
जिले के माकड़ी ब्लॉक में आकांक्षी विकासखंड के 06 इंडीकेटर का शत् प्रतिशत सैचुरेशन किया गया है, वहीं आकांक्षी जिला कार्यक्रम के भी 06 इंडीकेटर का शत् प्रतिशत सैचुरेशन हो चुकी है।

आकांक्षी जिला में एएनसी जांच, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 9 से 11 माह के बच्चों का शत् प्रतिशत टीकाकरण और स्कूलों में विद्युतीकरण और मूलभूत सुविधा, स्कूलों में पुस्तक वितरण में शत् प्रतिशत उपलब्धि शामिल है। 
वहीं माकड़ी विकासखंड में एएनसी जांच, शुगर जांच, उच्च रक्तचाप जांच, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फंड वितरण में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।

Leave a Reply

You Missed