• Thu. May 14th, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत रक्षाबंधन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित…..

ByPreeti Joshi

Aug 10, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, ##योजना, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अपूर्ण आवास हितग्राहियों, #अभिनव पहल, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आवास निर्माण कार्य, #इंडिया न्यूज़, #खबरछत्तीसगढ़, #ग्राम पंचायत, #ग्रामीण, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जनभागीदारी सुनिश्चित, #न्यूजछत्तीसगढ़, #प्रधानमंत्री आवास योजना, #महिला स्व सहायता समूहों, #मुड़केरा पंचायतों, #रक्षाबंधन पर्व, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #विकास खण्ड मगरलोड, #विशेष कार्यक्रम, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

धमतरी ,अमृत टुडे ।  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रक्षाबंधन पर्व के अवसर विकास खण्ड मगरलोड के ग्राम पंचायत मुड़केरा पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभिनव पहल में महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याओं ने योजना के अपूर्ण आवास हितग्राहियों को राखी बांधकर उन्हें आवास पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित एवं संकल्पित किया। इस अवसर पर हितग्राही भाइयों ने भी अपने आवासों को समय सीमा मे पूर्ण करने का वचन दिया, जिससे योजना के क्रियान्वयन में सामुदायिक सहभागिता और प्रतिबद्धता देखने को मिली।

जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव  ने बताया आवास निर्माण में तेजी लाने जिला एंव जनपद टीम द्वारा निरंतर निरीक्षण व  हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान कर एवं निर्माण कार्य की प्रगति हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधिगण —  सरपंच, पंच, ग्राम पटेल, रोजगार सहायक, आवास मित्र , आवास हितग्राही तथा स्थानीय ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply